February 17, 2026 11:36 am

सुशील गांधी को चुना गया प्रगतिशील नागरिक कल्याण सभा का निर्विरोध नया महासचिव

[adsforwp id="60"]

प्रगतिशील नागरिक कल्याण सभा अर्की की मासिक बैठक प्रधान दिवान चंद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। मासिक बैठक मे सर्व प्रथम पिछले तीन माह से अधिक समय से रिक्त चल रहे महासचिव के पद पर सर्व सम्मति से सुशील गांधी को प्रगतिशील नागरिक कल्याण सभा का निर्विरोध नया महासचिव चुना गया! ततपश्चात बैठक मे अर्की नगर पंचायत के अंतर्गत बार्ड न0 1,2 तथा 3 मे पानी समस्या पर चर्चा हुई तथा पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अर्की से मिल कर पेयजल सप्लाई को नियमित करने का अनुरोध किया जाए, नागरिक अस्पताल अर्की मे रोजाना विभिन्न बिमारियो के 200 से 250 बीमार लोग अपना ईलाज करवाने आते है व पिछले 7-8 महीने से मेडिसिन ओ.पी.डी. में एक ही चिकित्सक सेवा दे रहे है तथा एक पद रिक्त है जिस कारण काफी भीड़ रहती है। आंख नाक विभाग मे पिछले कई महीने से कोई भी चिकित्सक नहीं है। प्रगतिशील नागरिक कल्याण सभा माननीय विधायक अर्की स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री हिमाचल से नागरिक अस्पताल अर्की मे मेडिसिन, ईएनटी, के चिकित्सकों के पद भरने का आग्रह करता है। बैठक में नागरिक कल्याण सभा अर्की के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement