अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाउटी में देवता मंडोल युवक मंडल द्वारा एक दिवसीय अंडर 17 बॉलीवुड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के तौर पर नए सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर व विशेष अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता व विपणन बोर्ड के निदेशक सुरेंद्र ठाकुर शामिल हुए! युवक मंडल ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया मुख्य अतिथि ने सभी युवा खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की व उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी! उन्होंने सभी टीम व युवको को नशे के खिलाफ मूहिम में दिए गए योगदान की सराहना की! प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दाड़ला ए व दाड़ला बी के बीच खेला गया जिसमें दाडला ए टीम विजेता रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत दाउटी के उप प्रधान हीरा कौंडल, ग्राम पंचायत घनागुघाट के उप प्रधान प्रवीण ठाकुर, लायकराम, पंचायत सदस्य बृजलाल, युवक मंडल के प्रधान रितिक कुमार, मुकेश कुमार, भगतराम, कृपाराम, दिनेश कुमार, देशराज, अक्षय, दीपक व चेतन आदि शामिल रहे





