चंडी ( सोलन )
पवन कुमार सिंघ
वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के दीक्षांत एवं भावना को मिस्टर और मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया वैध शंकर लाल मेमोरियल अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में सत्र 2025 -27 के बीएड एवं डीएलएड के कनिष्ठ प्रशिक्षुओ के कॉलेज प्रथम आगमन पर उनके स्वागत में कॉलेज प्रबंधन समिति एवं वरिष्ठ बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओ ने ” सौहार्द मिलन ” थीम पर आधारित प्रेशर पार्टी का आयोजन बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ कॉलेज सभागार में किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की l इस कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ l उसके उपरांत बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ ने संयुक्त रूप से सरस्वती वंदना एवं वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ सभागार का माहौल भक्तिमय बना दिया l कार्यक्रम के तहत बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभागार में उपस्थित सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया l सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग दिलकश प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा बारी-बारी प्रस्तुत की l इस पार्टी का मुख्य आकर्षण प्रशिक्षुओ द्वारा द्वारा रैंप पर प्रस्तुत मॉडलिंग रही , जिसने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया l इसके अलावा प्रशिक्षुओ ने पंजाबी भांगड़ा , हिंदी फिल्मी गीतो पर डांस, पहाड़ी गिद्दे , हिमाचलीनॉटी एवं एकल नृत्य का भी प्रस्तुतीकरण बखूबी हुआ l कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने करकमलों द्वारा डीएलएड के दीक्षांत को मिस्टर एवं भावना को मिस प्रेशर के खिताब से नवाज l मॉडलिंग में उपविजेता रहे बीएड के अभिषेक और मोनिका को भी मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर के भाग लेने का एवं समाज में व्याप्त बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया l कालेज प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने भी अपने विचार रखें l इस अवसर पर कॉलेज की समस्त स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे





