February 5, 2026 10:18 am

निजी वाहन में हो रहा था टेक्सी का कार्य, दाड़लाघाट में हुआ ऐसा की कट गया चालान

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट की द फ्रेंड्स टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने शिमला से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला से मनाली जा रहे एक निजी वाहन को दाड़लाघाट में रोक लिया। सूचना के अनुसार वाहन में कुछ सवारियां मनाली के लिए जा रही थीं और वह टैक्सी का कार्य कर रहा था। यूनियन के सदस्यों ने वाहन चालक को रोककर पुलिस को सूचित किया। वाहन को दाड़लाघाट थाने में पेश किया गया और पुलिस ने चालक से पूछताछ की।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वह केवल अपने कॉलेज के मित्रों को घुमा रहा था। हालांकि, जब यूनियन के सदस्यों ने चालक से कोई वैध आईडी प्रूफ दिखाने के लिए कहा, तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद प्राइवेट वाहन का चालान किया गया। द फ्रेंड्स टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान इंद्र सिंह चौधरी, उप प्रधान मनसा राम, सचिव अनिल कुमार और सदस्य उमेश, रतन, राकेश, चुन्नीलाल सहित समस्त सदस्यों ने वाहन चालक को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में प्राइवेट वाहन में टैक्सी का कार्य न करें।

Leave a Reply

Advertisement