January 23, 2026 4:42 pm

बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक संपन्न, क्रिकेट प्रतियोगिता व भ्रमण कार्यक्रम पर हुई चर्चा

[adsforwp id="60"]

बाघल प्रेस क्लब अर्की की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हरिपर धार में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए की गई। इस दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
बैठक के दौरान क्लब की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाघल प्रेस क्लब अर्की द्वारा फरवरी माह में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब के सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश चौहान, सदस्य राकेश कुमार तथा विनोद शर्मा को अधिकृत किया गया। आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी इन्हीं सदस्यों को सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में क्लब सदस्यों के आपसी सौहार्द, अनुभव साझा करने तथा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से मई माह में क्लब भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। भ्रमण स्थल और तिथि को लेकर आगामी बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण रघुवंशी सहित सदस्य विनोद शर्मा, राकेश कुमार और शहनाज़ भाटिया उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे।

Leave a Reply