February 17, 2026 11:13 am

अर्की – मांझू बस सेवा को दोबारा से सुचारू रूप से चलाया जाए:भीम सिंह ठाकुर

[adsforwp id="60"]

नया सवेरा जन कल्याण समिती अर्की के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुखु व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुजारिश की है कि अर्की – मांझू बस सेवा को दोबारा से सुचारू रूप से चलाया जाए।रोज सांय उपरोक्त रूट पर यह बस सेवा प्रतिदिन बस अड्डा अर्की से सांय
7:30 पर मांझू के लिए जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से इस बस रूट को
बंद किया गया है, जिससे कि ग्राम पंचायत जलाणा, ग्राम पंचायत पलोग व ग्राम
पंचायत खनलग के स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अर्की बाजार में इन तीनों पंचायतों के काफी लोग अपना व्यापार व व्यवसाय करते हैं जो कि शाम को इस बस के माध्यम से अपने-अपने घरों तक पहुंचते थे, लेकिन बस के बन्द होने के पश्चात तीनों पंचायतों के लोगों को घर तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से अनुरोध किया है कि तीन पंचायतों के लोगों के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बस को दोबारा से पहले वाली समय सारणी के अनुसार सुचारू रूप से चलाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो ।

Leave a Reply

Advertisement