February 17, 2026 11:01 am

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना देश के लिए मॉडल

[adsforwp id="60"]

आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता अशोक चन्देल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश पंजाब में शुरू की गई ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना का स्वागत करती है। यह योजना इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार की नीयत साफ़ हो, तो सीमित संसाधनों में भी जनता को विश्वस्तरीय सुविधाएँ दी जा सकती हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि स्वास्थ्य सेवा कोई सुविधा नहीं, बल्कि हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। इस योजना के तहत लाखों परिवारों को सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
जहाँ देश के कई राज्यों में लोग इलाज के खर्च से टूट जाते हैं, वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार ने इलाज को कर्ज़ और मजबूरी से मुक्त किया है। मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पतालों का सशक्तिकरण और अब यह व्यापक स्वास्थ्य योजना—ये सभी कदम आम आदमी पार्टी की जनकेंद्रित राजनीति को दर्शाते हैं।
हिमाचल प्रदेश की जनता भी यह देख रही है कि कैसे आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर शासन का नया मॉडल पेश कर रही है। यह योजना आने वाले समय में देश की स्वास्थ्य नीतियों की दिशा बदलने का काम करेगी।
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश यह स्पष्ट करना चाहती है कि हम हिमाचल में भी इसी तरह की पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
स्वस्थ नागरिक – सशक्त राज्य – मजबूत देश
यही आम आदमी पार्टी की सोच है।

Leave a Reply

Advertisement