February 17, 2026 11:28 am

ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव खाता के लिए जाबल-कंसवाला रोड से एम्बुलेंस सड़क निर्माण को मिली अंतिम स्वीकृति

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत गांव खाता के लिए जाबल-कंसवाला रोड से एम्बुलेंस सड़क निर्माण को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समस्त ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क निर्माण प्रक्रिया को सफल बनाने में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा विकास खंड अधिकारी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से वन विभाग द्वारा सरकारी भूमि क्षेत्र में पूर्ण सहयोग दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सड़क निर्माण के लिए सरकारी भूमि के अतिरिक्त किसी भी निजी भूमि की आवश्यकता नहीं पड़ी और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। इसी कारण परियोजना को बिना किसी अड़चन के अंतिम स्वीकृति मिल सकी। इस अवसर पर वॉर्ड मेंबर कृष्णा देवी, प्रदीप ठाकुर, भूतपूर्व वॉर्ड मेंबर रूपराम, बाबूराम, मनसा राम, खेम सिंह, प्रेम लाल, दिला राम, काशीराम, हरिदास, भागीरथ एवं ख़ज़ाना राम सहित समस्त ग्रामवासियों ने कहा कि एम्बुलेंस सड़क के निर्माण से गांव खाता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं सहित आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। समस्त ग्रामवासियों ने विधायक संजय अवस्थी सहित सभी संबंधित विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को गांव के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

Leave a Reply

Advertisement