February 5, 2026 8:20 am

चंडी ( गोयला ) में संत श्री रविदास जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया

[adsforwp id="60"]

चंडी ( गोयला )
पवन कुमार सिंघ

संत श्री रविदास जयंती आज देश भर मे बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है ऐसा ही एक नजारा जिला सोलन के गांव चंडी गोयला मे देखने को मिला जंहा स्थानीय लोगो ने संत श्री रविदास जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया l इस पावन अवसर पर संत श्री रविदास जी की (प्रतिमा ) छायाचित्र पर सर्वप्रथम स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पांजलि रूपी श्रद्धा सुमन अर्पित किए l उसके उपरांत सभी को मिठाई भी बांटी गई l इस अवसर पर सभी ने संत रविदास जी के मानव कल्याण के उत्थान के लिए किए गए उल्लेखनीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को स्मरण किया और उनके द्वारा बताए हुए उपदेशों को अपने दैनिक जीवन में अनुसरण करने का संकल्प भी व्यक्त किया l इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अमर लाल भाटिया , विनोद राघव ,चमन लाल, मनीष ग्रोवर ,लक्ष्मण ,बॉबी तंवर , पूर्ण तंवर , लक्ष्मण ठाकुर ,राजेश टेकु ,धीरज , सनी , विकेश ,रामचंद्र एवं लाल चंद सम्मिलित रहे l

Leave a Reply

Advertisement