February 5, 2026 8:19 am

गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की ने संत गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव बीआर अम्बेडकर भवन अर्की में मनाया

[adsforwp id="60"]

अर्की
शहनाज

गुरु रविदास समाज सुधार सभा अर्की द्वारा संत गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव बीआर अम्बेडकर भवन अर्की वार्ड नं 7 में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अमृतसर से आये रागी जत्थों द्वारा गुरूवाणी से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। समिति के सचिव सी डी पंवर ने गुरु रविदास महाराज के बारे में प्रकाश डालते हुए कहाकि गुरु रविदास जी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। इस मौके पर सभा के प्रधान संजीव वर्धन, उप प्रधान ताराचंद,सचिव सी डी पंवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement