February 5, 2026 8:20 am

अर्की में केंद्रीय बजट 2026 की सराहना

[adsforwp id="60"]


भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 का अर्की विधानसभा क्षेत्र के आम जनमानस ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया है। इस अवसर पर नरेंद्र हांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है, जो आने वाले 25 वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। बजट में मुंबई-पुणे से लेकर दिल्ली-वाराणसी तक 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर,3 नए आयुर्वेदिक एम्स,बायो-फार्मा शक्ति के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान, शहरों में 4,000 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत तथा प्रत्येक शहर में ₹5,000 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में स्टेम गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, विदेश यात्रा एवं होम लोन पर राहत, कैंसर सहित 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करना, 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप की स्थापना, परिवहन क्षेत्र के लिए ₹6 लाख करोड़ तथा रक्षा क्षेत्र के लिए ₹5,96,000 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। साथ ही युवा खेलों के लिए विशेष पैकेज, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा और स्टार्ट-अप्स को राहत देने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन सभी कदमों से देश के प्रत्येक नागरिक को लाभ मिलेगा और वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Advertisement