February 5, 2026 8:20 am

किसान, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट:राकेश गौतम

[adsforwp id="60"]

सोलन जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे किसान, ग्रामीण क्षेत्र और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है। राकेश गौतम ने कहा कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सिंचाई, भंडारण, परिवहन और सहकारिता को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेल और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश जैसे प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के लिए आशा की नई किरण है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Advertisement