अर्की
अर्की तहसील की अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था कोलका के दिनेश कुमार गांधी के घर पहुंची।संस्था से महेंद्र ठाकुर व बालक राम सहित स्थानीय प्रधान कोटली पंचायत यशपाल कश्यप ने दिनेश कुमार का हालचाल जाना व उन्हें सहायता के रूप में 11000 रुपये की सहायता राशि दी।
बता दे कि एक दुर्घटना में दिनेश कुमार को काफी चोटें आ गयी थी ,जिस से उनका उपचार शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में चला हुआ है ।इलाज पर काफी खर्चा आ चुका है व घर मे सिर्फ बूढ़ी माँ और दिनेश कुमार ही है ,परिवार चलाने की जिमेवारी दिनेश पर थी परन्तु
उनकी दुर्घटना होने से परिवार पर आर्थिक संकटो का पहाड़ आ गया,संस्था को जब ये पता चला तो संस्था ने उनके घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना व उनकी सहायता हेतु आगे आये।
व संस्था के पदाधिकारियों मनोज शर्मा, देवेन्द्र ,रत्न ,मदन, जुगल, संजीव,आसिफ ने कहा कि वो आगे भी इनकी सहायता के लिए खड़े रहेंगे




