February 5, 2026 4:25 am

प्राक्कलन समिति सभापति एवम पनियरा बिधायक ने प्रधान व बी डी सी को किया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

पनियरा ( महराजगंज ): पनियरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायतों को नववर्ष के उपलक्ष पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायतों को शाल व डायरी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ने किया।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ सुशांत सिंह भी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सम्मान समारोह में सरकार की उपलब्धियों को गिनते हुए कहा की भाजपा की सरकार सर्वहित की बात करती है।
उन्होंने कहा की पूर्वार्ती सरकारों ने सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है। मौजूदा सरकार योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही है। जैसे की किसान सम्मान निधि में पात्र लाभार्थी को एक बटन दबाते ही सीधे किसानों के खाते में पैसा आ जाता है। बीच में कोई बिचौलिया नही होता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता उमेश चंद्र जायसवाल, राणा अमरजीत सिंह, राजेश पाल, सतीश, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वीर विक्रम सिंह, ADOAG, ADOISP, महेंद्र सिंह,अरविंद सिंह, सहित तमाम भाजपा पदाधिकरी भी रहे।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement