Month: October 2024

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक:-भार्गव

    आज के लिए आपका राशिफल (06-10-2024)

    मेष
    06-10-2024

    ♈ मेष :

    आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी बातों के जरिए लोगों को अपना बनाएंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा और भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बहुत रोमांटिक होने वाला है, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा,भाइयों से सहयोग मिलेगा।।

    शुशुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग : पीला रंग

    वृष
    06-10-2024

    ♉ वृषभ :

    चतुराई से काम लेने से आप जो ठान लेंगे उसे हासिल कर लेंगे। सरकारी कामकाज में महत्व बढ़ेगा। जो लोग आपके साथ हैं उन्हें लाभ होगा। परिवर्तन अचानक मिले अवसरों से आता है। आप प्रतिरोधों की प्रकृति को समझेंगे। प्रियजनों को समर्पण करें और कार्य करें। एक गौरवशाली दिन।आपके निगम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : गोरा रंग

    मिथुन
    06-10-2024

    ♊ मिथुन :

    मित्रों के माध्यम से लाभ होगा।बेवजह की चिंता और खर्च आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान प्रबल रहेगा। आप अपने काम पर पकड़ बनाकर मजबूती से काम करेंगे। इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन के लिए मान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में तालमेल महसूस करेंगे। जमीन जायदाद का लाभ हो सकता है।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : बैंगनी रंग

    कर्क
    06-10-2024

    ♋ कर्क :

    पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। शैक्षिक यात्राएँ काम आएंगी। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति विचार बढ़ेंगे। रिश्तेदारों के बीच सहयोग बढ़ेगा। पशुधन से लाभ होगा। कर्ज संबंधी परेशानियां कम होंगी। कुछ अप्रत्याशित सहायता प्राप्त करें,जो आप के हौसले को भी बढाएगे ताकि घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक : 1

    शुभ रंग : पीला रंग

    सिंह
    06-10-2024

    ♌ सिंह :

    आप मन में जो सोचेंगे वह सच होगा। आप कुछ साहसिक निर्णय लेंगे। शोधपरक सोच बढ़ेगी। भाईचारे में खुशहाली आएगी। आप घर की जरूरतों को जानेंगे और उन्हें पूरा करेंगे। लंबे समय से चली आ रही उलझनें दूर होंगी,अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश तो करेंगे, फिर भी कई चीजें होंगी।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    कन्या
    06-10-2024

    ♍ कन्या :

    कहीं दूर घूमने की प्लानिंग हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे रिश्ते में झड़प हो, प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन मान सम्मान रहेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे, लेकिन हिम्मत रखें। अच्छी बातें करेंगे, अच्छा भोजन करेंगे, खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली : लाल रंग

    तुला
    06-10-2024

    ♎ तुला

    परिवार में वाद-विवाद से बचें। दूसरे लोगों की खामियों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने से बचें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. आपको कुछ अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने मन में चलने वाली कई बातें अपने जीवनसाथी को बताएंगे और उनसे आपको सहानुभूति और प्रेम मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। फिर आपके रिश्ते में रोमांस भी देखने को मिलेगा हल्के खर्चे होंगे।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 2

    शुभ रंग : युवा हरा

    वृश्चिक
    06-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में का दिन टोटल पुथल से भरा रहेगा। आप और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर कोई शक या गलतफहमी जन्म ले सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में बढ़ने वाली गर्मी से परेशान होंगे, पर एक दूसरे से झड़प के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा सेहत का ध्यान रखें।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : गुलाबी रंग

    धनु
    06-10-2024

    ♐ धनु :

    आप किसी भी चीज़ को लेकर उत्साहित रहेंगे। भाई-बहन सहायक हैं। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा आपके बीच खूब बातें होंगी और अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और भाग्य की प्रबलता से काम बनेंगे। जमीन जायदाद का लाभ हो सकता है।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 9

    शुभ रंग : लाल रंग

    मकर
    06-10-2024

    ♑ मकर :

    शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है और आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य और उनकी संगति को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन आप थोड़ा अलग ही व्यवहार करेंगे, जो आपके परिवार को समझ नहीं आएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम में मन लगेगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : बैंगनी रंग

    कुंभ
    06-10-2024

    ♒ कुंभ :

    परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आपको परेशान करेगी। घर में अस्त व्यस्त माहौल रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्रेम भी देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग के दिन खुशी जाहिर करेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। आपकी सेहत में थोड़ा सुधार होगा।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 6

    शुभ रंग : हरा रंग

    मीन
    06-10-2024

    ♓ मीन :

    दोस्तों से कहासुनी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप और आपके जीवनसाथी के मध्य विरोधाभास के चलते झड़प हो सकती है, इसलिए अपने गर्म स्वभाव पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया है। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कि अपने रिश्ते में हल्का पन महसूस करेंगे।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक : 1

    शुभ रंग : लाल रंग

  • नीतिका ठाकुर को “किसमें कितना है दम”  टैलेंट शो में शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबन्धन द्वारा किया गया समानित

    हिमाचल आजतक:-दाड़लाघाट

    बुघार विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा नीतिका ठाकुर को “किसमें कितना है दम” राष्ट्रीय स्तर के गायन रिएलिटी टैलेंट शो में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य रेखा राठौर द्वारा सम्मानित किया गया। यह शो डीडी पंजाबी पर प्रसारित होता है यह प्रतियोगिता धुरी अमृतसर में हुई थी। नीतिका ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में टाॅप छह में जगह बनाकर बुघार विद्यालय व बुघार गांव का नाम रोशन किया है। नीतिका ठाकुर की माता रंजना ठाकुर अध्यापिका हैं ओर पिता कृष्ण लाल ठाकुर किसान हैं। नीतिका ठाकुर की माता रंजना ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही संगीत में विशेष रुचि है व माता पिता का सपना है कि उनकी बेटी संगीत के क्षेत्र में नई उंचाइयां व उपलब्धियां हासिल करे। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने नीतिका की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि नीतिका की उपलब्धि पर सारे विद्यालय परिवार को गर्व है। प्रधानाचार्य ने नीतिका को संगीत के क्षेत्र में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
    इस अवसर पर दीपक ठाकुर,लेख राम ठाकुर,ईश्वर दत्त वर्मा,प्रदीप गौतम,देवेंद्र चौहान,मनोज मिश्रा,सुरेश कुमार,नवीश कुमार,सौरभ शर्मा,भूपेन्द्र सिंह,जगदीश,शिवानी शर्मा,प्रेम लाल,प्रेमी देवी,वीना देवी,बबीता ठाकुर,रोमिला ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय दाड़लाघाट में “टैली और डाटा साइंटिटिस्ट” विषय पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की कॉमर्स सोसायटी द्वारा “टैली और डाटा साइंटिटिस्ट” विषय पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करवाया गया। यह प्रोग्राम महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में आईटीआई अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट से टैली ट्रेनर राज कुमार गुप्ता,ट्रेनर डाटा साइंटिस्ट मोनिका चंदेल और प्रोजेक्ट ऑफिसर दलीप शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने टैली और डाटा साइंटिस्ट के क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया। वक्ताओं द्वारा टैली कोर्स और डाटा साइंटिस्ट कोर्स की भी विस्तृत जानकारी दी गई और यह भी बताया गया की इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई दाड़लाघाट से यह कोर्स कर सकते है। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए जानकारी दी की इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम से उन्हें टैली और डाटा साइंटिस्ट की फील्ड से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई। कॉमर्स सोसायटी के अध्यक्ष सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉमर्स सोसायटी विद्यार्थी हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजित करवाती रहती है। इस अवसर पर विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कॉमर्स सोसायटी की मेंबर डॉ भावना आजाद भी इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मुख्य रूप से शामिल रही।

  • विद्युत मीटर खाता के साथ आधार कार्ड जोड़ने की प्रक्रिया में सहयोग करें जनता

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    विद्युत उपमंडल अर्की के अन्तर्गत आने वाली सभी घरेलू और होटलों वाले उपभोक्ताओं से सहायक अभियंता नीरज कतना ने अपील की है कि विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटर खाता संख्या (consumer ID) को उनके आधार कार्ड से जोड़ने (KYC) की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसकी अंतिम तिथि 31.10.2024 तक है। KYC करवाने के लिए उपभोक्ताओं को जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और बिजली का कोई भी नया और पुराना बिल साथ में होना चाहिए और KYC के दौरान अपना मोबाइल साथ में रखना होगा जो मोबाइल नम्बर आधार कार्ड के जुड़ा हो। अगर कोई भी उपभोक्ता KYC करवाने में सहयोग नहीं करता है या KYC नहीं करवाना चाहता है वह उपभोक्ता भविष्य में बिजली के बिलों में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह सकता है जिसके लिए वह उपभोक्ता स्वयं जिम्मेवार होगा।

  • अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना और उन्हें व्यवसाय प्रबंधन,वित्तीय योजना,विपणन रणनीतियों और उत्पाद विकास के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया और उन्हें एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं और सब्सिडियों के बारे में भी बताया गया। समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट डायरेक्टर सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग,भारत सरकार शैलेश सिंह रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा राज कुमार और विनोद वर्मा ने भी विशेषज्ञ के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यह कार्यशाला उनके लिए बेहद लाभकारी रही। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी।

  • राम लीला के तीसरे दिन का शुभारंभ माँ सरस्वती की झांकी से हुआ

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के तीसरे दिन का आगाज की विद्या की देवी माँ सरस्वती की झांकी से हुआ ।कुनिहार क्षेत्र के समाज सेवी व व्यापारी मित्तल परिवार से सूर्यांश ने माँ सरस्वती के चरणों में हाजिरी भरी व प्रभु राम का आशीर्वाद लिया ।

    सूर्यांश ने समिति को मित्तल परिवार की और से 5100रू की राशि भेंट की व समिति की और से प्रिंस खुराना ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।
    रामलीला के तीसरे दिन भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों के कारण रामलीला में किरदार निभा रहे पात्रों में रामलीला मंच पर एक अलग ही जुनून था ।
    रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध का दृश्य रोमांच व आकर्षक था ,जिसमे ताड़का के जीवंत अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा ।
    तीसरे दिन के मंचन में राजा द्शरथ का गुरु वशिष्ठ के आदेशानुसार श्रृंगी ऋषि से पुत्रेष्ठ यज्ञ करवाना ,पुत्रों का नामकरण,विश्वामित्र ऋषि के यज्ञ को मारीच सुबाहु आदि राक्षसों द्वारा खंडित करना व विश्वामित्र द्वारा दिव्य दृष्टि से राक्षसों के संहार के लिए निर्गुण हरि के अवतार बारे जान कर राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगने के रोचक व प्रेरणा दायक दृश्य दिखाए गए ।इस दौरान ताड़का वध सहित मारीच सुबाहु के साथ राम लक्ष्मण के युद्ध के शानदार संवाद दिखाये गए ।
    इस दौरान समिति के संस्थापक देवेंद्र शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,निदेशक संदीप जोशी व राधा रमन शर्मा ,मंच संचालक अरुण शर्मा ,वरिष्ठ सदस्य अक्षरेश शर्मा ,अरविन्द जोशी,आशीष द्विवेदी ,संजय जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल,पार्थ सहित सभी सदस्य मौजूद रहे ।

  • तीसरे नवरात्रि मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

    हिमाचल आजतक(भार्गव)

    चंद्रघंटा माता (तृतीया दिन)

    तिथि: 05-10-2024

    पक्षः शुक्ल पक्ष

    पूजा विधि

    प्रातः स्नान के बाद मां चंद्रघंटा की पूजा विधिपूर्वक करें. सबसे पहले उनको अक्षत्, सिंदूर, कुमकुम, फूल, माला, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि अर्पित करें. इस दौरान पूजा मंत्र का उच्चारण करें. उसके बाद मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. चाहें तो खीर भी चढ़ा सकते हैं. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शुक्र ग्रह का दोष दूर हो जाता है.

    पूजा सामग्री

    अलग-अलग तरह के फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर, अर्पित करें। केसर-दूध से बनी मिठाइयों या खीर का भोग लगाएं। मां को सफेद कमल, लाल गुडहल और गुलाब की माला अर्पण करें और प्रार्थना करते हुए मंत्र जप करें।

    पूजा महत्व

    मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन खुशहाल होता है. वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. जिनके विवाह में किसी भी कारण से देरी हो रही हो, उसे मां चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए. जल्द विवाह का योग बन सकता है.

    मां चंद्रघंटा की कृपा से पाप नष्ट होते हैं. साहस और पराक्रम बढ़ता है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं. ये देवी मोक्ष भी प्रदान करती हैं

    |||
    मां चंद्रघंटा की कृपा से पाप नष्ट होते हैं. साहस और पराक्रम बढ़ता है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं. ये देवी मोक्ष भी प्रदान करती हैं

    व्रत कथा

    जब महिषासुर ने स्वर्ग को लूटने का निश्चय किया और देवताओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा की, तो भगवान ब्रह्मा, विष्णु, और महेश को इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने अपने शक्तिशाली ऊर्जा का प्रकट होने के बाद मां दुर्गा को अपना अवतार धारण करते हुए देखा।

    देवी दुर्गा के अवतार लेने के बाद, भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल, भगवान विष्णु ने अपना चक्र, इंद्र ने अपना घंटा, सूर्य ने अपना तेज और तलवार, और सिंह ने अपनी शक्ति दिया। इसके बाद मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का वध किया और देवताओं को उनकी रक्षा की।

    यह कथा सर्वसाधारणतः मां दुर्गा के नौ रूपों के एक रूप के रूप में मां चंद्रघंटा का अवतार के रूप में जानी जाती है, जो देवी के भक्तों को रक्षा और सुरक्षा प्रदान करती हैं। इस कथा का समाज में गहरा महत्व है और लोग इसे ध्यान में रखते हैं, विशेष रूप से नवरात्रि के अवसर पर।

  • नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की की जाती है उपासना

    हिमाचल आजतक

    नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां की उपासना से आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। मां में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की शक्तियां समाहित हैं। मां की कृपा से समस्त पाप और बाधाएं दूर हो जाती हैं। मां की कृपा से मनुष्य पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। आइए जानते हैं माता चंद्रघंटा की व्रत कथा, मंत्र और भोग…

    मां चंद्रघंटा की व्रत कथा
    बहुत समय पहले जब असुरों का आतंक बढ़ गया था तब उन्हें सबक सिखाने के लिए मां दुर्गा ने अपने तीसरे स्वरूप में अवतार लिया था। दैत्यों का राजा महिषासुर राजा इंद्र का सिंहासन हड़पना चाहता था जिसके लिए दैत्यों की सेना और देवताओं के बीच में युद्ध छिड़ गई थी। वह स्वर्ग लोक पर अपना राज कायम करना चाहता था जिसके वजह से सभी देवता परेशान थे। सभी देवता अपनी परेशानी लेकर त्रिदेवों के पास गए।

    मां चन्द्रघंटा का स्त्रोत मंत्र:
    ध्यान वन्दे वाच्छित लाभाय चन्द्रर्घकृत शेखराम।

    सिंहारूढा दशभुजां चन्द्रघण्टा यशंस्वनीम्घ

    कंचनाभां मणिपुर स्थितां तृतीयं दुर्गा त्रिनेत्राम।

    खड्ग, गदा, त्रिशूल, चापशंर पद्म कमण्डलु माला वराभीतकराम्घ

    पटाम्बर परिधानां मृदुहास्यां नानालंकार भूषिताम।

    मंजीर हार, केयूर, किंकिणि, रत्‍‌नकुण्डल मण्डिताम्घ

    प्रफुल्ल वंदना बिबाधारा कांत कपोलां तुग कुचाम।

    कमनीयां लावाण्यां क्षीणकटिं नितम्बनीम्घ

    स्तोत्र आपद्धद्धयी त्वंहि आधा शक्तिरू शुभा पराम।

    अणिमादि सिद्धिदात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यीहम्घ्

    चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्ट मंत्र स्वरूपणीम।

    धनदात्री आनंददात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्घ

    नानारूपधारिणी इच्छामयी ऐश्वर्यदायनीम।

    सौभाग्यारोग्य दायिनी चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्घ्

    कवच रहस्यं श्रणु वक्ष्यामि शैवेशी कमलानने।

    श्री चन्द्रघण्टास्य कवचं सर्वसिद्धि दायकम्घ

    बिना न्यासं बिना विनियोगं बिना शापोद्धरं बिना होमं।

    स्नान शौचादिकं नास्ति श्रद्धामात्रेण सिद्धिकमघ

    कुशिष्याम कुटिलाय वंचकाय निन्दकाय च।

    मां चंद्रघंटा का भोग- मां चंद्रघंटा को को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा पंचामृत, चीनी व मिश्री माता रानी को अर्पित की जाती है।

  • कैसा रहेगा आपका आज का दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक(भार्गव)

    आज के लिए आपका राशिफल (05-10-2024)

    मेष
    05-10-2024

    ♈ मेष :

    आज मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं आप अपने कारोबार व्यवसाय में कुछ बदलाव ला सकते हैं, जिससे आपको सहयोगी सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। लेकिन आपको साहस और धैर्य से स्थिति से संभालना होगा इससे आप भविष्य में लाभ पा सकेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज वाद विवाद से बचना चाहिए और अधिकारियों की बातों पर गौर भी करना चाहिए। आज शाम का समय आप अपने व्यवसाय की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। गृहस्थी में सुख शांति के लिए वाणी संयमित रखें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : युवा पीला

    वृष
    05-10-2024

    ♉ वृषभ :

    आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। शौक सुविधाओं की चाहत बढेगी कुछ अपने लिए और परिवार के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। वैसे आज आपको वाणी में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो निकट संबंधियों से कहासुनी हो सकती है। सेहत के प्रति आपको ध्यान देना है। जीवनसाथी के साथ सुख सहयोग बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 4

    भाग्यशाली रंग : पीला

    मिथुन
    05-10-2024

    ♊ मिथुन :

    आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा और माता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई सूचना मिलेगी, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : ग्रे

    कर्क
    05-10-2024

    ♋ कर्क :

    आपके खर्चे भी अचानक होने वाले हैं। वाहन और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल प्रभावित होगा। नींद भी आज आपको देर से आएगी, मन में उलटे सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : नीला

    सिंह
    05-10-2024

    ♌ सिंह :

    आज सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने व्यवसाय में टीम फाइनल करते समय किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य के रूखे व्यवहार के कारण अशांति का माहौल हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव भी रहेगा। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आज बनेंगे। अगर आपके बच्चे की शादी की बात चल रही है तो आज बात आगे बढ़ सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : लाल

    कन्या
    05-10-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपकी कोई योजना जो लंबे समय से अटक रही है आज पूरी हो सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। आज समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी। नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक मामलों में उन्नति का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला

    तुला
    05-10-2024

    ♎ तुला

    आज का दिन तुला राशि के जातकों को सांसारिक सुख प्रदान करने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिसके कारण आप अपने किसी लंबित कार्य को पूरा कर पाएंगे। अगर आज आप कोई बिजनस डील फाइनल करें तो अपने भाई से सलाह जरूर लें। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में बिता सकते हैं, महिलाओं को सासु मां से सहयोग और लाभ मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : हरा

    वृश्चिक
    05-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी ख्याति फैलेगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा और आपके कुछ नए मित्र भी आज बन सकते हैं। आज आपको अपने प्रियजनों के लिए कुछ पैसों का इंतज़ार करना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को भगवान के दर्शन के लिए किसी तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव हो सकता है, जिससे सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

    धनु
    05-10-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। आपको आज अपने सोचे हुए कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो विचार को टाल देना ही फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका संतुलित रहेगा। आप खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है। नौकरी में आज किसी महिला की मदद से आपको फायदा मिलता दिख रहा है। अधिकारीगण आज आपके पक्ष में नजर आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    मकर
    05-10-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार -चढ़ाव वाला रहेगा। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मानसिक तनाव मिल सकता है। आपके लिए सितार यह भी कह रहे हैं कि अगर आज आप यात्रा का कोई प्लान बना रहे हैं तो इसे टाल दें। अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की पूरी जांच करवा लें नहीं तो अचानक से परेशानी आ सकती है। आज आपको अपने भाई की सेहत को लेकर सजग रहना होगा, क्योंकि उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का अवसर मिलेगा। अगर आप बिजनस में कोई जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि उसके लिए दिन अच्छा नहीं है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 4

    भाग्यशाली रंग : गोरा

    कुंभ
    05-10-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी कारोबार में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। यदि घर में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज पिता और वरिष्ठजनों के सहयोग से समाप्त हो जाएगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों की आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे उन्हें करियर को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

    मीन
    05-10-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जातकों को आज परिवार में आनंद और खुशी का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आपको को आनंददायक समाचार सुनने को मिलेगा, जो लोग अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उन्हें भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप सहकर्मियों के सहयोग से पूरा कर सकेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी

  • भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ यूनिट दाड़लाघाट की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ यूनिट दाड़लाघाट की मासिक बैठक प्रधान मनोज शर्मा की अध्यक्षता में शिव मंदिर दाड़लाघाट में हुई। बैठक में सरकार द्वारा पेंशनरों को 9 अक्टूबर को पेंशन देने के निर्णय पर खेद व्यक्त किया। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश जिन ऊंचाइयों पर पहुंचा है उसमें सभी सेवानिवृत्ति अधिकारयों व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पेंशनरों ने भी बैंकों से ऋण ले रखा है और उनकी किस्त भी पहली तारीख को देय होती है अन्यथा उस पर अतिरिक्त ब्याज बहन करना पड़ता है। बैठक में एडीए की बकाया किस्तों,मेडिकल बिलो तथा बकाया एरियर की राशि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सरकार से आग्रह किया गया की इनका भुगतान शीघ्र होना चाहिए। राजेश्वर कवंर,मनसाराम,पदम देव शुक्ला ने यूनिट की सदस्यता ग्रहण कर इनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बैठक में जगदीश शर्मा,हंसराज शर्मा,मस्तराम,रामचंद्र शुक्ल,मदनलाल शुक्ला,देवी चंद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।