Month: October 2024

  • महाविद्यालय दाड़लाघाट में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वीरवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी व प्रो डॉ जेपी शर्मा रहे। जबकि मुख्य रूप से सहायक प्रो अक्षय शुक्ला व प्रो पुनीत ठाकुर भी मौजूद रहे। स्वयंसेवी द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी द्वारा भाषण,एनएसएस के उद्देश्य,प्रश्नोतरी,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के समापन की बधाई स्वयंसेवी को दी। उनके द्वारा स्वयंसेवी को भविष्य में सामजिक चेतना के लिए प्रेरित किया गया व समाज के प्रत्येक सामजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा गया। इस मौक़े पर डॉ जेपी शर्मा,पुनीत ठाकुर,अक्षय शुक्ला सहित सभी स्वयंसेवी मौजूद रहे।

  • कैसा रहेगा आपका आज का दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक

    आज के लिए आपका राशिफल (04-10-2024)

    मेष
    04-10-2024

    ♈ मेष :

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई समस्या समाप्त होगी और जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। भाई व बहनों से आपको किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी और किसी से धन उधार लेने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    वृष
    04-10-2024

    ♉वृषभ :

    आज के दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरी के साथ किसी और काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और संतान से किसी किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मिथुन
    04-10-2024

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होगा। आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। कुछ समय से यदि कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी और विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    कर्क
    04-10-2024

    ♋ कर्क :

    आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आप अपने किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है और आप इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    04-10-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए अपनी आंख व कान खुले रखें। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर सदस्यों से कुछ बातचीत कर सकते हैं और आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    कन्या
    04-10-2024

    ♍ कन्या :

    आज का दिन आपके लिए तरक्की के नये नये मार्ग खुलेगा और यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी आज दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गहरा पीला रंग

    तुला
    04-10-2024

    ♎ तुला :

    आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आप अपना कोई काम यदि पूरा नहीं करेंगे, तो इससे आपको समस्या होगी। आपकी कोई बड़ी डील हाथ आते आते रह सकती है। व्यापार में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष के व्यक्तियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    वृश्चिक
    04-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने रुखे व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में लोगों को नाराज कर सकते हैं। यदि बिजनेस में आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। आपको किसी नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    धनु
    04-10-2024

    ♐ धनु :

    आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। आपको आज शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी सरकारी कार्य को यदि आपने टाला, तो बाद में वह आपके लिए कोई नहीं समस्या लेकर आ सकता है। आपके किसी मित्र को आप दावत पर बुला सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    मकर
    04-10-2024

    ♑ मकर :

    आज के दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्ट टाइम काम को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन बिजनेस में अपने यदि किसी को पार्टनर बनने का सोचा है, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाने से पहले आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें और आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    कुंभ
    04-10-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं और किसी से धोखा और गलत व्यवहार आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वह मानसिक कष्ट दे सकता है। कारोबार में आपके किसी शत्रु के कारण आपको कोई नुकसान हो सकता है। वाद विवाद की स्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। किसी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मीन
    04-10-2024

    ♓ मीन :

    आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कुछ चिंताएं लेकर आने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मांगने से नहीं मिलेगा, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आप यदि कोई सलाह करेंगे, तो वह आपको बिजनेस संबंधित कोई अच्छे सलाह आवश्यक देंगे। आपको कही घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दे। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको ढील देने से बचना होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

  • ऐतिहासिक चौगान अर्की में कलश स्थापना, विधिवत पूजा-अर्चना,पूर्ण आहूति व कंजक पूजन के साथ हुआ रामलीला का शुभारंभ।

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में शारदीय नवरात्रों के दौरान चलने वाली रामलीला का शुभारंभ कलश स्थापना, विधिवत पूजा-अर्चना,पूर्ण आहूति व कंजक पूजन के साथ हुआ। इस दौरान रामलीला क्लब के सदस्यों द्वारा अर्की नगर पंचायत के विभिन्न मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन किया व डोडी देवधार से देवता का खंडा भजन-कीर्तन के साथ लाया गया । जानकारी देते हुए रामलीला क्लब अर्की के निदेशक हेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रात्रि के समय रामलीला का मंचन गणपति वंदना के साथ शुरू हुआ । इस दौरान विष्णु दरबार, रावण वेदमति संवाद, शिव पार्वती संवाद, दशरथ दरबार, राम जन्म सहित कई मनमोहक दृश्यों का मंचन हुआ । जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे ।

  • बी एल स्कूल कुनिहार में U-14 खिलाडियों को किया सम्मानित

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में U-14 विजेता व् उपविजेता खिलाडियों को सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि उप- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में आयोजित जिला सतरीय छात्र -छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता में विद्यालय से 13 छात्राओं व् 13 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था I जिसमे मिहिर कौशल ने भाषण प्रतोयोगिता में पहला स्थान , जिगर ने शॉट पुट में गोल्ड मैडल,200 mtr. रेस में भवनीत ने गोल्ड मैडल, 400 mtr. में वंश ठाकुर ने ब्रोंज पदक तीसरा स्थान, 100 mtr. रेस में भवनीत ने सिल्वर मैडल और शतरंज में वैभव सिंह राजपूत ने टॉप पांच में स्थान प्राप्त किया है साथ ही छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में चंचल ने सिल्वर मैडल, 4×100मीटर रिले रेस में चंचल, दिपांशी ठाकुर , ईशा, अक्षिता ने सिल्वर मैडल , डिस्कस थ्रो में दीपांशी ने गोल्ड मैडल, लॉन्ग जम्प में अक्षिता ने ब्रोंज मैडल , हाई जम्प में दीपांशी ने ब्रोंज मैडल ,शतरंज में नव्या, काव्या ने गोल्ड मैडल, और एकल गायन में वंशिका, स्नेहा , दिव्यांशी ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया है और एथेलेटिक्स सपर्धा में बी० एल० स्कूल ओवर आल दुसरे स्थान पर रहा I विद्यालय आने पर इन सभी खिलाडियों का फूल मालाओं व् स्कूल बैंड के साथ भव्य स्वागत किया गया I विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी खिलाडियों को मिठाई खिलाकर , मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया I साथ ही राज्य स्तर पर टेबल टेनिस में भाग लेने वाले दक्ष ठाकुर को भी सम्मानित किया गया I उपने संबोधन में उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी बच्चो उनके अभिभावकों और शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा , शारीरिक शिक्षक अमर देव व् म्यूजिक टीचर शादी लाल को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है I उन्होंने बताया की इनमे से मिहिर कौशल , जिगर , भवनीत और वैभव सिंह राजपूत , दीपांशी ठाकुर , चंचल, नव्या और काव्या का चयन राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है I विद्यालय प्रधानाचार्य व् मुख्याध्यापिका व् अन्य सभी अध्यापक वर्ग ने भी इन सभी खिलाडियों को सम्मानित किया व् बधाई दी Iविद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं।

  • वातावरण की स्वच्छता से बीमारियों से मिलता है छुटकारा: किरण शर्मा

    हिमाचल आजतक

    महिलाओं ने धाली बागड़ा गांव में छेड़ा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

      शिमला,
      राजधानी शिमला की कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में पड़ने वालीपीरन पंचायत में स्वच्छता ही सेवाअभियान के तहत एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पीरनकी प्रधान किरण शर्मा कीअगवाई में किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र तथा मातृ शक्ति ग्राम संगठन धाली बागड़ा की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं ने धाली स्कूल और बागड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में सफाई की। इसके साथ ही गांव की सड़कों को भी साफ किया गया। बरसात के कारण रास्तों और पगडंडियों के इर्दगिर्द उगी झाड़ियों को काटा गया तथा कूड़ा कर्कट उठाकर आग के हवाले किया गया। प्रधान किरण शर्मा ने इस अवसर पर महिलाओं को स्वच्छता से अवगत करवाते हुए कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि यदि वातावरण साफ सुथरा होगा तो बीमारियों के आने का अंदेशा स्वत ही घट जाता है। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्र्रह किया कि वे अपने आस पड़ोस में भी अन्य लोगों को सफाई के महत्व के बारे में बताएं और जागरूक करें। ग्राम पंचायत पीरन के बैनर के तले आयोजित इस अभियान में पंचायत प्रधान ने इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका पूनम ठाकुर ने पीरन पंचायत प्रधान किरण शर्मा का आभार जताया। वहीं इस अभियान को सफल बनाने में मातृ शक्ति ग्राम
      संगठन धाली बागड़ा की सदस्याओं में प्रिया, आशा देवी, संतोष कुमारी, सुनीता राणा, पुष्पा शर्मा, किरण, सुनीता, अंजलि, दीक्षा, सरजूदेवी, गीता, शीला, मीरा ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।

    • माँ चंडी देवी उभरता शक्ति पीठ

      हिमाचल आजतक
      कुनिहार

      अक्षरेश शर्मा

      हिमाचल प्रदेश में जहां कई शक्ति स्थल है तो वहां कुछ अभी उभरने बाकी है l पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान शिव शक्ति का क्षत-विक्षत शव अपने कंधे पर उठाकर के कैलाश जा रहे थे, तो जहां जहां सती के अंग गिरे वहां वहां वर्तमान में शक्ति स्थल बन गए, कुछ स्थल प्रसिद्ध हो गए, कुछ अभी विश्व के मानचित्र पर उभरने बाकी है l ऐसा ही उभरता हुआ शक्ति स्थल माँ चंडी देवी का मंदिर है l माँ चंडी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन , तहसील कसौली क्षेत्र एवं प्राचीन पट्टा महलोग रियासत में अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक विशेषता को संजोए हुए गांव चंडी में स्थित है l यदि पट्टा महलोग रियासत के नाम की भनक कान में पड़े तो माँ चंडी देवी का नक्शा हमारे मानस पटल पर ऊभर जाता है l चारों ओर से पर्वतीय शैल मालाओं की हरी भरी घाटियों एवं उत्तंग शिखरो से घिरा हुआ चंडी गांव अपने आप में रमणीय रूप से वर्तमान मे धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है l आज चंडी मंदिर विकास समिति की उचित देखरेख में विकास एवं आस्था के नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है lवैसे चंडी गांव का नामकरण भी माँ चंडी देवी के नाम से हुआ है l पौराणिक मिथकों के आधार पर माँ चंडी इस गांव में पिंडी रूप में प्रकट हुई थी l कहते हैं कि एक स्थानीय किसान जब अपने खेत में हल जोत रहा था तो उस दौरान हल की फाली के अगले भाग में खून लगा देख कर के वह किसान बहुत अचंभित एवं भयभीत हो गया कि मेरे हल के नुकीले भाग अर्थात फाली से क्या जीव मर गया होगा जो यह खून लगा है l जब वह इस दृश्य को देख कर के बहुत भयभीत एवं आश्चर्यचकित हुआ तो उसने अपनी नजर इधर उधर खेत में घूमाई तो उसने पाया कि यह खून एक पत्थर नुमा पिंडी के ऊपरी हिस्से से बह रहा है l इस दैविक दृश्य को देख कर के वह किसान बहुत आश्चर्यचकित एवं अचंभित रह गया lउसके उपरांत उस किसान ने अपने घर के सदस्यों एवं स्थानीय गांव के लोगों के साथ इस दैविक घटना के विषय पर चर्चा की l इस देविक घटना के उपरांत एक रात को उस किसान को स्वपन में माँ काली अर्थात चंडी का साक्षात्कार हुआ l माँ चंडी ने उस किसान से स्वपन में कहा कि मुझे पिंडी रूप में अपने गांव में स्थापित कर , नित्य प्रति इस की पूजा करें l इससे उसका एवं सारे चंडी क्षेत्र का भविष्य में कल्याण होगा l इस के बाद गांव के लोगों ने माँ चंडी को प्रति स्वरूप उस पत्थर नुमा पिंडी को चौकी बना करके उस पर विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ उसको स्थापित किया l यदि हम इतिहास के पन्ने को खोल कर देखें तो पाते हैं की माँ चंडी देवी का मंदिर पट्टा महलोग रियासत के तत्कालिक मैनेजर मियां भवानी सिंह ने मां चंडी के प्रति अपनी पूर्ण आस्था एवं अटूट श्रद्धा के चलते सन 1910 में इस की स्थापना की थी lआज माँ चंडी देवी उभरता हुआ धार्मिक एवं निष्ठा का केंद्र बन गया है l इस मंदिर की पवित्रता और धार्मिक निष्ठा के चलते इस मंदिर का ओर भी महत्व बढ़ जाता है क्योंकि यहां से बहुत ही नजदीक गुरुजोहड जी महाराज जी का पवित्र स्थान स्थित है l जहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सेवक अपनी अटूट आस्था के चलते आते रहते हैं l इस वर्ष तो जोहड़ जी महाराज में विशाल मेला लग रहा हैl जिसमें पर प्रदेश, देश एवं विदेश के बहुत से श्रद्धालु जोहड़ जी महाराज जी के मेले को जाते समय अवश्य रास्ते में मां चंडी देवी के मंदिर के प्रांगण में भी अपनी अटूट आस्था केचलते मां के मंदिर मे मत्था टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते है l इस जोहड़ जीके मेलों के दौरान दूर से आए हुए श्रद्धालुओं एवं संगतो की सेवार्थ मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा उस दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है l यह पवित्र एवं धार्मिक स्थल सोलन से 45 किलोमीटर , सुबाथू से 21 किलोमीटर , कुनिहार से 18, हरिपुर गुरुद्वारे से केवल 12 किलोमीटर दूरी पर एवं नालागढ़ से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है l इस धार्मिक स्थल से कसौली, शिमला एवं हिमाचल के बर्फ से ढकी हुई श्रृंखला का नजारा देखने को बनता है l वैसे हिमाचल के सभी शक्ति स्थल पर वर्ष भर मेले लगते हैं लेकिन चंडी मेले की अपनी विशेष महत्ता है lयह मेला आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ा मेला है l स्थानीय लोग उत्सुकता एवं बेसब्री से इस मेले का वर्ष भर इंतजार करते हैं l इसे चंडी की जातर के नाम से भी जाना जाता है l यह मेला पिछले 100 वर्षों से लगता आ रहा है lयह जिला स्तरीय मेला हर वर्ष 15 एवं16 जेस्ठ अर्थात 29,, 30मई को मां चंडी देवी मंदिर के परिसर के आसपास लगता है l इस जिला स्तरीय मेले में लोग बहुत दूर-दूर से अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर के मनोकामनाएं पूर्ण होने पर अपनी मनोतियां लेकर के पहुंचते हैं lवैसे भी मां चंडी देवी स्थानीय क्षेत्र के लोगों की कुलदेवी भी है , जिससे लोगों की माँ चंडी के प्रति अगाध श्रद्धा एवं अटूट आस्था है l इस चंडी मेले का आकर्षण इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि लोग तब तक रवि की फसल भी काट चुके होते हैं l वे सभी अपनी नव फसल का पहला हिस्सा मां के चरणों में समर्पित मां चंडी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं l हर वर्ष नवरात्रों में इस मंदिर की भव्यता और बढ़ जाती है l इस दौरान यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन आते हैं l चंडी मंदिर विकास समिति के उचित देखरेख एवं मार्गदर्शन में आज इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर इस को भव्य रूप प्रदान किया गया है l माँ चंडी देवी मंदिर में विद्यमान गुरु की मंजी एवं चंडी मंदिर से कुछ ही दूर प्राचीन भुमलेश्वर *महादेव का प्राचीन मंदिर *एवं* *गोयला के छमकड़ी का शिव मंदिर भी स्थानीय ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को चार चांद लगा देता है l माँ चंडी देवी का मंदिर प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संजोए हुए हैं, पर इसके उपरांत भी आज यह धार्मिक स्थल प्रचार प्रसार की छाया से कोसों दूर है, ओर वह दिन भी दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश की पर्यटन विभाग की पैनी दृष्टि इस धार्मिक स्थान पर पड़ेगी और यह धार्मिक स्थल विश्व मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण एवं शक्ति पीठ के रूप मेउभर कर के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा ।

    • शिव परिवार की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के पहले दिन का शुभारंभ।

      हिमाचल आजतक
      कुनिहार
      अक्षरेश शर्मा
      रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के पहले दिन का आगाज की शिव परिवार की शानदार झांकी के साथ हुआ।
      कुनिहार क्षेत्र की समाज सेविका व संभव चेरिटेबल संस्था की स्योंजक कोशल्या कंवर ने आरती में भोले शंकर का आशीर्वाद लिया ।
      १९८७ से आरंभ हुई रामलीला अनवरत ३८वें साल में प्रभु राम की अनुकंपा से प्रवेश कर चुकी है ।राम लीला मंचन के पहले दिन नारद मोह की सुंदर लीला का मंचन रामलीला के पात्रों द्वारा किया गया ।
      कोशल्या कंवर ने समिति को अपनी और से ५१०० रू की राशि भेंट की वि समिति प्रधान रितेश जोशी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
      कोशल्या कंवर ने अपने स्नातन को जीवंत रखने व प्राचीन परम्पराओं के संरक्षण के लिए समिति के युवाओ के प्रयासों को सराहा व कहा ,कि रामलीला जन कल्याण समिति के सहयोग से इस सनातन संस्कृति को आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने का सौभाग्य मिल रहा है ।
      रामलीला के पहले दिन नारद मोह के दौरान इन्द्र दरबार ,भोले शंकर ,ब्रह्मा जी व भगवान विष्णु के साथ नारद जी के सुंदर संवाद के दृश्य दिखाए गए ।शीलनिधि दरबार में विश्वमोहिनी स्वयंवर में भगवान विष्णु के साथ विश्वमोहिनी के विवाह में नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देने की लीला का मंचन किया गया ,जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह मिला।
      इस दौरान समिति के संस्थापक देवेंद्र शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,निदेशक संदीप जोशी वि राधा रमन शर्मा ,मंच संचालक अरुण शर्मा ,अरविन्द जोशी,संजय जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे ।

    • युवाओं को घर-द्वार के समीप शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – संजय अवस्थी

      हिमाचल आजतक

      अर्की
      ग्राम पंचायत शहरोल में 08 लाख रुपए से निर्मित अतिरिक्त भवन का किया लोकार्पण 

      मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शहरोल में 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय उच्च विद्यालय शहरोल के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
      मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
      उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा युवाओं को उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक है और यह प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप बदल चुका है और भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस बदलते स्वरूप के साथ कदमताल करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
      उन्होंने कहा कि डॉ. वाई.एस. परमार शिक्षा ऋण योजना के तहत 04 लाख रुपए की वार्षिक आय से कम परिवार वाले विद्यार्थियों को 20 लाख रुपए तक के ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान किए जाएंगे। इस योजना से पात्र मेधावी छात्रों को आवश्यक ऋण उपलब्ध होगा जिससे वह अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।
      उन्होंने विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक भुवनेश्वर कौंडल व राजिन्द्र कौंडल का राजकीय उच्च विद्यालय  के अतिरिक्त भवन के निर्माण में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
      संजय अवस्थी ने राजकीय उच्च विद्यालय शहरोल में खेल मैदान में पानी निकासी के लिए 01 लाख रुपए तथा महिला मण्डल भवन कुईरू तथा कल्याणपुर के लिए 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बजोट-घडयाज के लिए बस चलाने का आश्वासन भी दिया।
      उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
      इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
      खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाघल लैंड लूजर सोसायटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, ज़िला कांग्रेस के महासचिव राजेन्द्र रावत, ग्राम पंचायत बखालग के पूर्व उप प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, राजकीय उच्च विद्यालय शहरोल के अध्यापाकगण व विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    • नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन का अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक में अच्छा प्रदर्शन

      हिमाचल आजतक

      दाड़लाघाट

      नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन का अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक में अच्छा प्रदर्शन रहा है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्यन ने 46 किलोग्राम बॉक्सिंग में तीसरा स्थान हासिल किया और यामिनी ने 600 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान और 400 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया।

    • 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़े का मंगलवार को हुआ समापन

      हिमाचल आजतक

      दाड़लाघाट

      अंबुजा सीमेंट लिमिटेड एवं अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के ग्रामीण विस्तार में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़े का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान कश्लोग लाइम स्टोन माइन परिक्षेत्र एवं आस पास के गांव में अंबुजा फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता पखवाड़े में कश्लोग,संघोई,चंडी,नौणी,नेवडी,ग्याना,मांगू,खाता,रौडी,सेरा,शेरजरी,बागा,सुल्ली,सोहरा गांव में बच्चो,किशोरों और किशोरियों,विद्यार्थियों,महिलाओं और लोगों का सहयोग स्वच्छता पखवाड़ा और ग्राम सफाई में लोगो की भागीदारी को सुनिश्चित किया। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक और सामुदायिक स्वस्थ्य समन्यक के मार्गदर्शन और देखरेख में शिक्षा परियोजना,महिला सशक्तिकरण और जलागम परियोजना के स्वयंसेवकों के सहयोग और भागीदारी से पखवाड़े का समापन हुआ। खनन विभाग प्रमुख कशलोग अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज वर्मा ने कहा की स्वच्छता का महत्व का प्रतिपादन अंबुजा फाउंडेशन के माध्यम से आस पास के गांव में किए जाने वाला सार्थक प्रयास है जिसमे स्वच्छता के आयामों पर परिचर्चा,भागीदारी,प्लास्टिक उपयोग न करना और साथ ही साथ स्वच्छ हाथ तभी स्वस्थ्य होंगे आप कार्यशैली से स्वस्थ्य जीवन और स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण कर व्यक्तिगति और सामूहिक रूप से कर सकते है। इस मौके पर जियोलॉजिस्ट कश्लोग माइंस से बृजेश शर्मा,भूपेंद्र गांधी,अजीत कुमार सिंह,सुनीता देवी,नीलम ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।