Month: October 2024

  • कैसा रहेगा आपका आज का दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफल

    हिमाचल आजतक

    आज के लिए आपका राशिफल (01-10-2024)

    मेष
    01-10-2024

    ♈ मेष :

    खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत का है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने जीवन साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनने की कोशिश करें।अपने प्रियजनों से बात करें। सरकारी मामलों में विवेक से कार्य करें। बिजनेस में धैर्य रखें।आप काम में कुशलता दिखाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : हरा

    वृष
    01-10-2024

    ♉ वृषभ :

    आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिया का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन आगे बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से भरा रहेगा। काम के सिलसिले मे मान सामान्य रहेगा। भाग्य पर भरोसा रखें, लेकिन मेहनत भी करें इनकम अच्छी होगी, लेकिन कम होने से खर्चे भी अच्छे होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : लाल

    मिथुन
    01-10-2024

    ♊ मिथुन :

    अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने निजी जीवन में भी तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके मन में अच्छे और बढ़िया विचार आएंगे। जो आपके रिश्ते और आपके काम को बढ़िया बना कर रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य है।आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें ।

    शुभाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    कर्क
    01-10-2024

    ♋ कर्क :

    भाग्य प्रबल होगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कहीं दूर ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपके अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे आप दोनों के बीच झगड़ा हो।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : युवा लाल

    सिंह
    01-10-2024

    ♌ सिंह :

    मानसिक रूप से तनाव भारी पड़ सकता है, इसलिए इससे बाहर आने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। भाग्य प्रबल रहेगा। कुछ नए कामों में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा कि दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।आदतों में बदलाव आएगा, खेलों पर ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : सफेद पीला

    कन्या
    01-10-2024

    ♍ कन्या :

    व्यापार में लाभ का मार्ग खुलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा और प्यार में खोए रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छा है। अपनी मेहनत से धन बचाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

    तुला
    01-10-2024

    ♎ तुला

    यकायक बढ़ते खर्चों से आप मानसिक रूप से तनाव में आ जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और अपने को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। एक दूसरे पर भरोसा रखें और किसी की भी बात को गलत साबित करने की कोशिश ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : युवा पीला

    वृश्चिक
    01-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव दूर भागेगा और आपका जीवन साथी आपको भरपूर खुशी देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल होगी। गोरमेंट से बेनिफिट मिल सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी तथा विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। महत्वपूर्ण कामों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    धनु
    01-10-2024

    ♐ धनु :

    मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे, लेकिन कुछ भावुक जरूर होंगे। अपनी मां जी से लगाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के दम पर बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में किसी बात को लेकर झगड़ा कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    मकर
    01-10-2024

    ♑ मकर :

    ट्रैवलिंग में दिन बीतेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मजबूत है। आप इस क्षेत्र में काम करना चाह रहे हैं। उसमें आज सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले भी आपका ध्यान खींचेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    कुंभ
    01-10-2024

    ♒ कुंभ :

    आर्थिक तौर पर दिन ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ खर्चे परेशान कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते मे सभी गलतफहमियां दूर होंगी और एक दूसरे से प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    मीन
    01-10-2024

    ♓ मीन :

    भावुकता में आकर कुछ खास बात अपने निकट के लोगों से करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य हैं। आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और ध्यान देकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : चाँदी रंग

  • मास्टर युवराज का विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने किया स्वागत

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले मास्टर युवराज का विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रभात किशोर,उपप्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला,वरिष्ठ प्रवक्ता बलबीर सिंह सहित सभी अध्यापकों व बच्चों ने युवराज की इस उपलब्धि पर सम्मानित किया।

  • महाविद्यालय दाड़लाघाट में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन का किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य प्रवक्ता सहायक प्रो पुनीत ठाकुर व मुख्य रूप से सहायक प्रो.अक्षय शुक्ला रहे। प्रवक्ता द्वारा स्वयंसेवी को समग्र विकास के बारे में जानकारी व कैसे अपना विकास कर सकते है उसके बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व इस व्याख्यान से बहुत कुछ सिखा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ जेपी शर्मा,मुख्य प्रवक्ता पुनीत ठाकुर व अक्षय शुक्ला सहित सभी स्वयंसेवी मौजूद रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने समापन समारोह का आगाज सरस्वती मां के चरणों में दीप प्रज्वलन से किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल व क्षमा शर्मा के नेतृत्व में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने स्वयंसेवकों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद जताया। इसके अलावा विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,प्रधानाचार्य मांगल सुरेंद्र शर्मा,अश्वनी,शिवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े में हिंदी विषय को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को हिंदी के गौरव के प्रति जागरूक किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी व्याकरण और साहित्य में अपनी गहरी रुचि दिखाई। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा तथा सदन अनुसार भाग लेकर प्रतियोगिता को अतिरोचक बना दिया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय की चौथी और पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यालय के भाषा अध्यापक हेमराज ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हम सभी अपनी बोलचाल की भाषा में हिंदी का ही अधिकतर प्रयोग करते हैं। हमारे राष्ट्र में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भी हिंदी है इसलिए हम सबको इसके प्रति सम्मान केवल एक दिन या पखवाड़े में नहीं परंतु रोज हिंदी का प्रयोग कर इसे उच्च श्रेणी की भाषा बनाने का प्रयास करना चाहिए। हिंदी लेखन व हिंदी पाठन के माध्यम से भी विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि व प्रोत्साहन पैदा किया गया। पखावाड़े के अंतिम दिवस पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में जागरूकता लाई गई । प्रश्नोत्तरी प्रतियगिता मे दिव्यांश समूह ने प्रथम,लसिका समूह ने द्वितीय तथा प्रियंका समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक पीसी बट्टू ने बताया कि केवल मात्र हिंदी का प्रचार व प्रसार भारत में हिंदी का सम्मान नहीं हो सकता है। हमे हिंदी भाषा को आदर सहित अपने व्यवहार में प्रयोग करना चाहिए। इसमें राष्ट्र का भी गौरवपूर्ण सम्मान है। इस पखवाड़े के सफल आयोजन मे सभी अध्यापकों नरेंद्र,पुष्पेंद्र,मनोज,प्रकाश,धर्मपाल,हेमराज विनोद कुमार, जयप्रकाश,सीएचटी राम चंद,नरेश और अंजलि ने सहयोग किया।