कुनिहार
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर,भाग मल तंनवर, बाबूराम तंवर, बलबीर चौधरी, मोहन सिंह चौधरी,प्रेम चौधरी ,नागेंद्र ठाकुर ,विनोद जोशी,संजय राघव,ओम प्रकाश ठाकुर,ज्ञान ठाकुर जगदीश ठाकुर, धर्म सिंह तंवर, अनिल,बिट्टू,राजेश, ललित मोहन,संतराम ,देवी राम मेहता इत्यादि ने गोपाल पवंर पीटीआई शिक्षा विभाग के पद से रिटायर हुए थे और ऊंचा गांव के रहने वाले थे,जिन्होंने अपनी सेवा काल के बाद बहुत से अच्छे-अच्छे लोगों के सामाजिक कार्य किये और हर वक्त किसी भी जरूरतमंद की सेवा के लिए हाजिर रहते थे ।गोपाल जी बहुत ही मिलनसार और कुनिहार के जाने माने व्यक्ति और कुनिहार पेंशनर यूनिट व विकास सभा के वरिष्ठ उप प्रधान भी थे जिनका अचानक से आज 28 दिसंबर 2025 सुबह 4:00 बजे अपने निवास स्थान पर हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिसके कारण पूरे कुनिहार जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।सुबह सुबह कुनिहार क्षेत्र के लोगो ग्रामीणों व उनके शिष्यो ने जब सोशल मीडिया पर यह सूचना देखी तो सभी स्तब्ध रह गए । प्रदेश में अपने स्पोर्ट्स के प्रति जज़्बे के लिए प्रख्यात गोपाल जी एक जानीमानी शख़्सियत रहे ।
कुनिहार विकास सभा इस घटना पर अपनी तरफ से शोक प्रकट करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।
Month: December 2025
-

कुनिहार के जाने-माने जनसेवक व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत पीटीआई गोपाल सिंह पंवर के निधन पर कुनिहार जनपद में शोक की लहर।
-

ग्यारह जनवरी, को अर्की के सामुदायिक भवन में होगा मानव कल्याण समिति का वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह
मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक सलाहकार एवं पूर्वप्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्यारह जनवरी, रविवार को गौ रक्षक सभा अर्की के सामुदायिक भवन में करने का निर्णय लिया गया है।
ज्ञात हो कि समिति हर वर्ष यह समारोह आयोजित करती है जिसमें अर्की क्षेत्र की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली विभूतियों के अतिरिक्त क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाओं में तहसील स्तर पर प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है।
इस वर्ष समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गृहरक्षा एवम् नागरिक सुरक्षा विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी कमाडेंट जगदीश चंद (शेरपुर), मूल रूप से अर्की निवासी व नालागढ़ साहित्य कला मंच के संस्थापक डॉ० यादव किशोर गौतम (पहाड़ी साहित्यकार) व इस वर्ष इटली में आयोजित विशेष ओलंपिक्स में फ्लोर बॉल में कांस्य पदक विजेता टीम की कप्तान गांव जाबल की कुमारी रिया को क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सत्र 2024-25 में सरकारी स्कूलों में तहसील स्तर पर जमा दो की परीक्षा में पहले तीन स्थान अर्जित करने के लिए मांगू स्कूल के विद्यार्थियों, मोनिका , हिमेश व रक्षिता को जबकि मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान के लिए दाड़ला स्कूल से हिमांशी, द्वितीय डुमेहर स्कूल से कुशल व बलेरा की दीपाली तथा तृतीय स्थान के लिए धुंधन की हर्षिता को पुरस्कृत किया जाएगा।
समिति के प्रथम सचिव रहे स्व० भवेशीराज शर्मा की पुण्य स्मृति में आशा शर्मा द्वारा छात्राओं के लिए घोषित ‘बी०आर०शर्मा मैमोरियल पुरस्कार’ के लिए जमा दो वर्ग में मांगू की रिद्धि व भूमति की पूर्णिमा तथा मैट्रिक वर्ग में अर्की की खुशी व बसंतपुर की डिंपल को नामित किया गया है।समिति के प्रेस सचिव रोहित शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रतिभाओं से संपर्क स्थापित कर समारोह में पधारने का अनुरोध किया जा रहा है। इनके अलावा समिति के निशुल्क चिकित्सा शिविरों में सहयोग करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों व अन्य दानी सज्जनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
बैठक में सी० डी० बंसल व प्रेम सिंह चौहान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -

एक जनवरी से कुनिहार प्रीमियर लीग सीजन -1 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आगाज
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार प्रीमियर लीग सीजन 1 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आगाज ग्रीन पार्क स्टेडियम कुनिहार में 1 जनवरी 2026 से होने जा रहा है ।आयोजकों द्वारा स्टेडियम में नई क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।रविवार को हैवी रोलर से पिच सहित स्टेडियम में ऊबड़ खाबड़ जमीन को समतल करने का कार्य किया गया ।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस पिच का निर्माण कार्य भी हाटकोट पंचायत द्वारा उप प्रधान रोहित जोशी के मार्ग दर्शन में करवाया जा रहा है ।
क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 3000 हज़ार रु एंट्री फीस रखी गई है ।प्रतियोगिता के विजेता को 41000 हज़ार रू व आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी,तो वहीं उप विजेता को 25000 हज़ार रू व ट्रॉफी दी जाएगी ।
मैच नेरवा लाल बॉल से खेले जाएँगे ।प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मैचो में मैन ऑफ़ द मैच दिए जाएँगे ।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सचिन 7590064226, सुमित 7876921922,
पार्थ 8988500556,
कुश 7018235248 पर संपर्क कर सकते है । -

एक जनवरी से विद्युत कनेक्शन की प्रीपेड प्रणाली होगी शुरू
दाड़लाघाट
केंद्र सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी राज्य एवं केंद्र सरकार के बिजली कनेक्शनों को एक जनवरी दो हजार 2026 से प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य आरडीएसएस योजना के प्रावधानों को लागू करना तथा हिमाचल प्रदेश सरकार को ऋण लेने की सीमा बढ़ाने में अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है। सहायक अभियंता ई. विमल अत्रि ने बताया कि विद्युत बोर्ड के अनुसार प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली की निर्बाध एवं भरोसेमंद आपूर्ति तभी संभव होगी, जब उपभोक्ताओं के बिजली उपभोग खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध रहेगी। खाते में राशि समाप्त होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। उन्होंने बताया कि विद्युत उप-मंडल दाड़लाघाट कार्यालय की ओर से सभी संबंधित सरकारी विभागों से अपील की गई है कि वे इस परिवर्तन प्रक्रिया में सहयोग करें तथा अपने परिसरों में स्थापित बिजली मीटरों की उपभोक्ता पहचान संख्या अथवा खाते में समय पर पर्याप्त राशि जमा रखना सुनिश्चित करें, ताकि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए उपभोक्ता विद्युत उप-मंडल दाड़लाघाट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष संख्या 01796-248327 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-

धुंदन स्कूल में एनसीसी एवं एनएसएस के तत्वावधान में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दाड़लाघाट
चिट्टे एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा उनके सेवन से बचाव के उद्देश्य से एनपीएस स्कूल धुंदन में एनसीसी एवं एनएसएस के तत्वावधान में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से नशा न करने, स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन, स्कूल प्रधानाचार्या भीमा वर्मा, एनएसएस प्रभारी सत्या देवी, पूनम भगत और एनसीसी प्रभारी हरेंद्र ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज की दिशा में ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताया।
-

आज का राशिफल
भार्गव
मेष
28-12-2025♈ मेष :
आज ऊर्जा तो भरपूर रहेगी, लेकिन दिशा सही रखना जरूरी है।
जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में बदलना पड़ सकता है।
कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
परिवार में आपकी बातों का असर दिखेगा।
खर्च सोच-समझकर करें।
ठंड से सिरदर्द या थकान हो सकती है।
ध्यान और गहरी सांसें लाभ देंगी।
दिन मिश्रित लेकिन संभालने योग्य है।भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: गहरा नारंगी
वृष
28-12-2025
♉ वृषभ :
आज स्थिरता आपके पक्ष में रहेगी।
रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ सकते हैं।
परिवार का सहयोग मन को सुकून देगा।
धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
खान-पान में लापरवाही न करें।
गले या छाती में ठंड का असर दिख सकता है।
दिन भरोसे और संतुलन का है।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: क्रीम
मिथुन
28-12-2025♊ मिथुन :
आज विचारों में उतार-चढ़ाव रहेगा।
हर बात तुरंत साझा करना नुकसानदेह हो सकता है।
काम में फोकस बनाए रखना चुनौती रहेगा।
यात्रा या मीटिंग थकाने वाली हो सकती है।
हाथ-पैर ठंडे रहने की समस्या होगी।
हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
धैर्य से दिन निकालें।भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
कर्क
28-12-2025♋ कर्क :
आज भावनाएं निर्णयों पर हावी हो सकती हैं।
घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
पैसों के मामले में जोखिम न लें।
मन को शांत रखने की जरूरत है।
ठंड से सीने में जकड़न हो सकती है।
गर्म पेय और आराम लाभ देगा।
दिन आत्मसंयम का है।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: हरा
सिंह
28-12-2025♌ सिंह :
आज नेतृत्व क्षमता उभरकर आएगी।
लेकिन अहंकार रिश्तों में दूरी ला सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपकी बात सुनी जाएगी।
अनावश्यक खर्च से बचें।
ठंड से बुखार या सर्दी की आशंका है।
गरम कपड़े पहनें।
दिन सम्मान दिलाने वाला है।भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
कन्या
28-12-2025♍ कन्या :
आज कामकाज में सूक्ष्मता जरूरी रहेगी।
छोटी भूल बड़ा असर डाल सकती है।
दस्तावेजों में सावधानी रखें।
मानसिक थकान महसूस होगी।
त्वचा और होंठ सूख सकते हैं।
पर्याप्त पानी पिएं।
दिन व्यस्त लेकिन फलदायी रहेगा।भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
तुला
28-12-2025♎ तुला :
आज संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
दो लोगों के बीच फँस सकते हैं।
निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी लें।
कमर या पीठ में दर्द संभव है।
गरम सिकाई राहत देगी।
दिन धैर्य और समझदारी का है।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: फिरोजी
वृश्चिक
28-12-2025♏ वृश्चिक :
आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
भावनात्मक प्रतिक्रिया नुकसान दे सकती है।
धन संबंधी मामलों में सतर्कता रखें।
जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।
गर्म पानी से स्नान लाभ देगा।
दिन सावधानी मांगता है।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: मरून
धनु
28-12-2025♐ धनु :
आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
नई योजना पर विचार हो सकता है।
यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
ठंड से बचाव जरूरी है।
दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा
मकर
28-12-2025♑ मकर :
आज जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी लेकिन नियंत्रण आपके हाथ में रहेगा।
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य में कमजोरी रह सकती है।
पैरों में ठंड का असर होगा।
गरम जूते पहनें।
दिन मेहनत का फल देने वाला है।भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: स्लेट नीला
कुंभ
28-12-2025♒ कुंभ :
आज उम्मीद से कम परिणाम मिल सकते हैं।
मन को शांत रखना जरूरी है।
दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
शरीर में सुस्ती रहेगी।
हल्का योग फायदेमंद रहेगा।
दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा।भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: हल्का बैंगनी
मीन
28-12-2025♓ मीन :
आज अंतर्मन की आवाज सुनना लाभ देगा।
धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
पैसों को लेकर भ्रम दूर होगा।
सर्दी-जुकाम की संभावना है।
गर्म काढ़ा लाभकारी रहेगा।
दिन शांति और संतोष देगा।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: समुद्री नीला
-

हिंदू सनातन सम्मेलन का सफल आयोजन
नया शिमला नगर के रझाना में वीरवार को हिंदू सनातन सम्मेलन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर 660 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, वह विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया गया, खेलों में महिलाओं व पुरुषों के लिए मुख्य आकर्षण रस्साकशी, मटका फोड़ प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्ग के लिए, बच्चों के लिए चम्मच रेस इत्यादि करवाए गए कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली के साथ रझाणा ग्राम से खलिनी चौक होते हुए वापिस रझाणा मैदान में समाप्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता पवन थे उन्होंने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन में सनातन संस्कृति के महत्व, उसकी वैज्ञानिकता तथा वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समग्र व्यवस्था है, जो मानवता, प्रकृति और समाज के बीच संतुलन स्थापित करती है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अश्विनी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में सनातन मूल्यों को आत्मसात करना समय की आवश्यकता है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे और समाज में सकारात्मक दिशा में योगदान दे सके।
सम्मेलन की अध्यक्षता कमला ठाकुर द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बुद्धिजीवी, युवा वर्ग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
-

ग्रामीण शिक्षा में डिजिटल पहल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर का यूट्यूब चैनल चर्चा में
अर्की
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर ने डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत अपने यूट्यूब चैनल ‘विजय भारद्वाज देवभूमि अर्की’ (@vijaybhardwajarki8663) तथा विद्यालय के संगणक विज्ञान के प्रवक्ता विजेन्द्र शर्मा और भौतिक शास्त्र प्रवक्ता यशपाल द्वारा स्थापित https://youtu.be/IinTmJXCr0w?si=QHqXVHt8_5dsOVCf को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाना शुरू किया है। चैनल अभी प्रारंभिक स्थिति में है, लेकिन छात्रों द्वारा तैयार की जा रही जागरूकता और सांस्कृतिक सामग्री के कारण यह स्थानीय समुदाय में सराहना पा रहा है।विद्यालय द्वारा आज अपलोड किए गए नवीनतम वीडियो में छात्रों ने हेलमेट पहनने के महत्त्व को सरल अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यह प्रस्तुति गणपति एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर डॉ. रोशन लाल शर्मा द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम से प्रेरित है। वीडियो को अभिभावकों और स्थानीय लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्राधानाचार्य हितेश शर्मा ने सड़क सुरक्षा पर कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया, “हेलमेट सिर को गंभीर चोटों से बचाता है, जबकि सीट बेल्ट वाहन के तेज झटके में शरीर को नियंत्रित रखकर बड़ी हादसों से बचाती है। इनका प्रयोग केवल नियम नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी है।”
चैनल पर पूर्व में ‘अर्थ डे 2023 ड्रॉइंग प्रतियोगिता’, ‘एजुकेशनल टूर डे 1 एवं 2’ तथा ‘फेयरवेल पार्टी 2025’ जैसे वीडियो भी उपलब्ध हैं, जो छात्रों की कला और रचनात्मकता को दर्शाते हैं। विद्यालय छात्रों को वीडियो निर्माण और डिजिटल प्रस्तुतीकरण की बुनियादी तकनीक भी सिखा रहा है, ताकि उनकी प्रतिभा व्यापक दर्शकों तक पहुँच सके।
सड़क सुरक्षा प्रभारी नीलम कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिकतर हादसे लापरवाही, ओवरस्पीड और हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने के कारण होते हैं।नीलम कुमारी ने कहा,
“हेलमेट और सीट बेल्ट छोटी-सी सावधानी हैं, लेकिन यही सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं में जीवन बचाने की क्षमता रखती हैं। हमारा लक्ष्य बच्चों को ऐसी आदतें देना है जिन्हें वे स्वयं भी अपनाएं और परिवार व समाज में भी फैलाएँ।”विद्यालय की यह डिजिटल पहल ग्रामीण शिक्षा को नए आयाम दे रही है और उम्मीद है कि आने वाले समय में चैनल अधिक लोकप्रिय होगा।
-

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहमेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
कुनिहार
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत नायब तहसीलदार पूर्ण चंद शर्मा एवं विशेष अतिथियों में सेवानिवृत श्यामलाल ठाकुर, अनिल कुमार, देवीदत्त परिहार, सेवानिवृत अध्यापिका पुष्पदेवी, दिलाराम पंवर, गोपाल सिंह ने शिरकत की।
ने शिरकत की। उनके आगमन पर प्रधानाचार्य सत्या कंवर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति राकेश ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों को टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का आगाज गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदेमातरम गीत एवं अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीं । इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्या कंवर ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का नाम रोशन कर रही है। बच्चों को संबोधित करते हुवे मुख्यातिथि सेवानिवृत नायब तहसीलदार पूर्ण चंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा धन है जो कभी नष्ट नहीं होता। उन्होंने बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार को जीवंत रखने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि द्वारा विद्यालय के उन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में विद्यालय का नाम रोशन किया हो। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, सहित क्षेत्र के अलग अलग सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्थानीय विद्यालय स्टाफ, सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे। -

अर्की अस्पताल में संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों, क्षय रोग (टीबी), गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल तथा परिवार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर दी गयी जानकारी
सिविल अस्पताल अर्की के कॉन्फ्रेंस हॉल में आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों, क्षय रोग (टीबी), गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल तथा परिवार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी प्रदान करना और फील्ड स्तर पर सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच, उपचार की निरंतरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समुदाय में टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय रहते स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाएं, ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अन्य संक्रामक रोगों जैसे डायरिया, डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम, स्वच्छता और जागरूकता के उपायों पर भी चर्चा की।
डॉ. रस्तोगी ने असंक्रामक रोगों जैसे उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, हृदय रोग आदि पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि ये बीमारियां धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती हैं और समय पर जांच व जीवनशैली में सुधार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इस संदर्भ में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को जांच, परामर्श और रेफरल के लिए प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर भी विशेष चर्चा की गई। डॉ. रस्तोगी ने नियमित एएनसी जांच, समय पर टीकाकरण, पोषण, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन तथा खतरे के संकेतों की पहचान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व और संस्थागत प्रसव के महत्व पर जोर देते हुए आशा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अस्थायी एवं स्थायी गर्भनिरोधक साधनों, उनके लाभ और सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई तथा दंपतियों को जागरूक करने पर बल दिया गया, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
इस अवसर पर काउंसलर विजय कुमार शांडिल, सुपरवाइजर भुषण वर्मा तथा लीला दत्त गर्ग भी बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने और समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के अंत में आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि सभी आशा कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाएंगी और समुदाय को स्वस्थ रखने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगी।