Month: December 2025

  • हि०प्र०पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारियों को दिसम्बर माह की 27 तारीख़ तक भी नहीं मिली है पेंशन

    हि०प्र०पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारियों को दिसम्बर माह की 27 तारीख़ तक भी नहीं मिली है पेंशन


    कुनिहार
    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारीयो को आज 27तारिख तक पेंशन न दिए जाने को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार तथा निगम प्रशासन की कड़ी आलोचना की है।यहा जारी बयान में संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री ने गत 17दिसंबर को घुमारवी में पेंशनरों के एक तथा कथित गुट में कहा था कि परिवहन के पेंशनरों को हर माह 15तारिख तक पेंशन दी जाएगी। उन्हें हर महीने के आखिर तक भी पेंशन नहीं मिल रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री को झूठ बोलने में महारत हासिल है ।उन्होंने धर्मशाला में संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को 28नवंबर को कहा था कि एक हफ्ते में जे सी सी की बैठक की जाएगी जो आज तक भी नहीं हुई।कुछ मुठ्ठी भर स्वार्थी पेंशनरों के साथ वार्ता करने को कह कर पेंशनरों को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री तो झूठ बोलने में मुख्य मंत्री से भी आगे हैं। परिवहन निगम के कार्यरत कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर उनकी यूनियन ने सरकार को कई बार हड़ताल करने की धमकी दी लेकिन हर बार पीछे हटे।उनको ये बात याद रखनी चाहिए कि वे भी एक दिन सेवानिवृत होगे और फिर उनके साथ भी यही होगा। शर्मा ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति परिवहन के पेंशनरों के साथ खड़ी है तथा उनकी पेंशन का मुद्दा सरकार को समिति के द्वारा दिए गए मांग पत्र में प्रमुख है।सरकार से उनकी पेंशन के स्थाई समाधान की मांग करते हैं।शर्मा ने सरकार से संघर्ष समिति के साथ समय रहते शीघ्र वार्ता को बुलाए जाने की मांग की है,अन्यथा जनवरी से प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
    इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग,गोपाल कृष्ण,राजेश जोशी,सुशील शर्मा, जगदीश चंदेल उपस्थित रहे।

  • अर्की में 1 जनवरी 2026 से प्री-पेड स्मार्ट मीटर प्रणाली होगी लागू।

    अर्की में 1 जनवरी 2026 से प्री-पेड स्मार्ट मीटर प्रणाली होगी लागू।

    शहनाज भाटिया

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल अर्की में आरडीएसएस के अंतर्गत प्री-पेड स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू की जा रही है। यह जानकारी विद्युत उप-मंडल अर्की के सहायक अभियंता ई नीरज कतना ने दी।
    उन्होंने बताया कि सरकार हिमाचल प्रदेश के विशेष सचिव (विद्युत) के पत्र दिनांक 05 दिसंबर 2025 के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 1 जनवरी 2026 से सभी सरकारी विभाग के वर्तमान में चल रहे पोस्ट-पेड बिजली कनेक्शनों को प्री-पेड प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोग एवं बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, उपभोक्ताओं को रियल-टाइम में बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध कराना तथा भारत सरकार की आरडीएसएस सुधार योजना को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
    सहायक अभियंता ई नीरज कतना ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से इस परिवर्तन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए उपभोक्ता विद्युत उप-मंडल अर्की कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • अब होंगे बिजली के मीटर प्रीपेड,पढ़ें खबर की कहां होने जा रहे प्रीपेड

    अब होंगे बिजली के मीटर प्रीपेड,पढ़ें खबर की कहां होने जा रहे प्रीपेड

    अक्षरेश(कुनिहार)

    कुनिहार में 1 जनवरी 2026 से प्री-पेड स्मार्ट मीटर प्रणाली होगी लागू।
    हिमाचल आज तक (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) के विद्युत उप-मंडल कुनिहार में आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के अंतर्गत प्री-पेड स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू की जा रही है। यह जानकारी विद्युत उप-मंडल कुनिहार के सहायक अभियंता डी.एन. अत्री ने दी।
    डी.एन. अत्री ने बताया कि सरकार हिमाचल प्रदेश के विशेष सचिव (विद्युत) के पत्र दिनांक 05 दिसंबर 2025 के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 1 जनवरी 2026 से सभी NDNC (सभी सरकारी विभाग) के वर्तमान में चल रहे पोस्ट-पेड बिजली कनेक्शनों को प्री-पेड प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोग एवं बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, उपभोक्ताओं को रियल-टाइम में बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध कराना तथा भारत सरकार की आरडीएसएस सुधार योजना को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
    सहायक अभियंता डी.एन. अत्री ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से इस परिवर्तन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए उपभोक्ता विद्युत उप-मंडल कुनिहार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • चरस के साथ एक व्यक्ति  गिरफ्तार

    चरस के साथ एक व्यक्ति  गिरफ्तार

    दाड़लाघाट

    बागा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 152.22 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शालुघाट चौक बागा रोड पर गश्त व मोबाइल नाकाबंदी के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार बागा थाना पुलिस की टीम शालुघाट चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान खारसी की ओर से आ रही लाल रंग की कार को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर नियमानुसार स्वतंत्र गवाह को मौके पर बुलाकर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट से एक अर्धगोलाकार काले रंग का पदार्थ तथा आगे की दोनों सीटों के बीच पॉलिथीन में टेप से लिपटे गोलाकार पैकेट बरामद किए गए। जांच करने पर उक्त पदार्थ चरस पाया गया। बरामद चरस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 152.22 ग्राम निकला।
    पुलिस ने आरोपी की पहचान  निवासी गांव समत्याड़ी, डाकघर मांगल, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चरस को अपने निजी इस्तेमाल के लिए लाना बताया है।
    डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और चरस की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

  • वर्षों पुरानी सिंचाई नहर बहाल,3 हेक्टेयर भूमि हुई फिर से खेती योग्य

    वर्षों पुरानी सिंचाई नहर बहाल,3 हेक्टेयर भूमि हुई फिर से खेती योग्य

    दाड़लाघाट

    अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी सीएसआर पहल के तहत दाड़लाघाट के बरायली गांव में वर्षों से बंद पड़ी एक पारंपरिक सिंचाई नहर को नाबार्ड के सहयोग से पुनर्जीवित किया है। करीब 20 साल बाद दोबारा चालू हुई इस नहर से गांव के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली है। परियोजना के तहत पाइपलाइन, ट्रेंचिंग और खेतों की मेड़बंदी का कार्य किया गया, जिससे लगभग 3 हेक्टेयर भूमि फिर से खेती योग्य बन गई। इससे 22 किसान परिवारों को लाभ हुआ है, जो अब साल में तीन फसलें उगा रहे हैं। किसान मटर, टमाटर, अदरक, लहसुन सहित अन्य फसलें उगाकर स्थानीय बाजार में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें सालाना 20 से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। खेतों की मेड़ों पर नेपियर घास लगाने से पशुपालकों को चारा मिला है और गांव के डेयरी किसान रोजाना करीब 50 लीटर दूध बेच पा रहे हैं। इस पहल से बरायली गांव में खेती और आजीविका को नई मजबूती मिली है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

  • वर्षों पुरानी सिंचाई नहर बहाल,3 हेक्टेयर भूमि हुई फिर से खेती योग्य

    वर्षों पुरानी सिंचाई नहर बहाल,3 हेक्टेयर भूमि हुई फिर से खेती योग्य

    दाड़लाघाट

    अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी सीएसआर पहल के तहत दाड़लाघाट के बरायली गांव में वर्षों से बंद पड़ी एक पारंपरिक सिंचाई नहर को नाबार्ड के सहयोग से पुनर्जीवित किया है। करीब 20 साल बाद दोबारा चालू हुई इस नहर से गांव के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली है। परियोजना के तहत पाइपलाइन, ट्रेंचिंग और खेतों की मेड़बंदी का कार्य किया गया, जिससे लगभग 3 हेक्टेयर भूमि फिर से खेती योग्य बन गई। इससे 22 किसान परिवारों को लाभ हुआ है, जो अब साल में तीन फसलें उगा रहे हैं। किसान मटर, टमाटर, अदरक, लहसुन सहित अन्य फसलें उगाकर स्थानीय बाजार में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें सालाना 20 से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। खेतों की मेड़ों पर नेपियर घास लगाने से पशुपालकों को चारा मिला है और गांव के डेयरी किसान रोजाना करीब 50 लीटर दूध बेच पा रहे हैं। इस पहल से बरायली गांव में खेती और आजीविका को नई मजबूती मिली है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    27-12-2025

    ♈ मेष :

    आज जल्दबाजी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
    बातचीत में संयम न रखने से विवाद संभव है।
    कार्यक्षेत्र में विरोध या असहमति देखने को मिलेगी।
    अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।
    घर में शांति बनाए रखना जरूरी होगा।
    ठंड के कारण शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है।
    गर्म पानी और हल्की मालिश लाभ देगी।
    धैर्य और समझदारी से दिन बिताएं।
    क्रोध से दूरी रखें।
    शाम तक हालात बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: गेरुआ लाल

    वृष
    27-12-2025

    ♉ वृषभ :

    आज सुस्ती आपके काम की गति धीमी कर सकती है।
    धन उधार देने से फिलहाल बचना उचित रहेगा।
    परिवार की जिम्मेदारियां मानसिक दबाव बढ़ाएंगी।
    निर्णय लेने में असमंजस रहेगा।
    ठंड से गले में खराश संभव है।
    गर्म पेय पदार्थ लाभ देंगे।
    कार्य धीरे लेकिन सोच-समझकर करें।
    तनाव से दूरी बनाएं।
    दिन साधारण रहेगा।
    शाम को आराम आवश्यक है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा

    मिथुन
    27-12-2025

    ♊ मिथुन :

    आज संवाद में लापरवाही रिश्तों में दूरी ला सकती है।
    काम के दौरान एकाग्रता कम रहेगी।
    यात्रा थकान भरी हो सकती है।
    आर्थिक लाभ सीमित रहेगा।
    ठंड के कारण हाथ-पैर सुन्न पड़ सकते हैं।
    सुबह हल्का योग फायदेमंद रहेगा।
    काम करते समय सतर्क रहें।
    बोलचाल में मर्यादा रखें।
    दिन संभलकर निकालें।
    रात तक स्थिति सुधरेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    कर्क
    27-12-2025

    ♋ कर्क :

    आज मन कुछ कमजोर और संवेदनशील रहेगा।
    परिवार में पुरानी बातों पर चर्चा हो सकती है।
    पैसों से जुड़े फैसले टालना बेहतर होगा।
    मानसिक अशांति बनी रह सकती है।
    ठंड से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है।
    गर्म दूध या काढ़ा लाभकारी रहेगा।
    धैर्य बनाए रखें।
    ईश्वर का स्मरण मन को शांत करेगा।
    दिन औसत रहेगा।
    रात को राहत मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    सिंह
    27-12-2025

    ♌ सिंह :

    आज अहंकार के कारण नुकसान हो सकता है।
    वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की आशंका है।
    खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।
    स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर महसूस होगा।
    ठंड से सर्दी या बुखार की संभावना है।
    गरम कपड़ों का उपयोग जरूरी है।
    संयम और विनम्रता रखें।
    जल्दबाजी से बचें।
    दिन सावधानी मांगता है।
    शाम को विश्राम करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 1

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    कन्या
    27-12-2025

    ♍ कन्या :

    आज कार्यभार अधिक रहेगा।
    छोटी चूक भी बड़ी परेशानी बन सकती है।
    खर्च करते समय सोच-विचार करें।
    मानसिक थकावट महसूस होगी।
    ठंड से त्वचा रूखी हो सकती है।
    नमी और ठंडी हवा से बचें।
    स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
    धैर्य से काम निपटाएं।
    दिन सामान्य रहेगा।
    शाम को कुछ राहत मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    तुला
    27-12-2025

    ♎ तुला :

    आज निर्णय लेने में उलझन रहेगी।
    किसी पर तुरंत भरोसा न करें।
    रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है।
    खर्च बढ़ने की संभावना है।
    ठंड से कमर में दर्द हो सकता है।
    गरम सिकाई लाभ पहुंचाएगी।
    विवाद से दूर रहें।
    मन को शांत रखें।
    दिन धैर्य से बिताएं।
    शाम को मन हल्का होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला

    वृश्चिक
    27-12-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है।
    छिपे शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
    धन हानि की आशंका है।
    स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
    ठंड से जोड़ों का दर्द बढ़ेगा।
    गर्म पानी से स्नान करें।
    जोखिम वाले कार्य टालें।
    धैर्य बनाए रखें।
    दिन सतर्कता का है।
    शाम तक सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    27-12-2025

    ♐ धनु :

    आज लापरवाही नुकसान दे सकती है।
    यात्रा में अड़चन आ सकती है।
    काम में रुकावटें रहेंगी।
    खर्च बढ़ने के योग हैं।
    ठंड से गला खराब हो सकता है।
    गरम पेय लाभकारी रहेगा।
    संयम से कार्य करें।
    विवादों से बचें।
    दिन सामान्य रहेगा।
    धैर्य रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    27-12-2025

    ♑ मकर :

    आज जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा।
    काम में देरी से चिंता हो सकती है।
    घर में मतभेद उभर सकते हैं।
    स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
    ठंड से पैरों में दर्द होगा।
    गरम कपड़े पहनें।
    आराम के लिए समय निकालें।
    धैर्य बनाए रखें।
    दिन संयम का है।
    स्थिति धीरे सुधरेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 10

    भाग्यशाली रंग: स्लेट ग्रे

    कुंभ
    27-12-2025

    ♒ कुंभ :

    आज उम्मीदें पूरी न होने से मन उदास रहेगा।
    दोस्तों से मतभेद संभव हैं।
    खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
    स्वास्थ्य में सुस्ती रहेगी।
    ठंड से शरीर अकड़ा महसूस होगा।
    हल्का योग लाभ देगा।
    नकारात्मक सोच से दूर रहें।
    धैर्य रखें।
    दिन साधारण रहेगा।
    शाम को मन शांत होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 11

    भाग्यशाली रंग: हरा

    मीन
    27-12-2025

    ♓ मीन :

    आज भावनाएं हावी रहेंगी।
    निर्णय लेने में भ्रम रहेगा।
    धन को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
    स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
    ठंड से सर्दी-जुकाम संभव है।
    गरम काढ़ा फायदेमंद रहेगा।
    काम में धैर्य रखें।
    अकेलापन महसूस हो सकता है।
    दिन शांत रखें।
    रात तक राहत मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा बैंगनी

  • छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक समारोह ।

    छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक समारोह ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार ने आज अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पाठशाला परिसर में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अर्की विधान सभा के लोक प्रिय विधायक संजय अवस्थी ने शिरकत की ।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ व विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व वन्दे मातरम प्रस्तुत किया गया।
    विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ व सीएचटी प्राथमिक पाठशाला कुनिहार रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
    रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया ।
    प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों को सभी के समक्ष रखा। प्रदेश सरकार द्वारा दे बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी एक करोड़ बतीस लाख रुपए की राशि के लिए व विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड में लेने के लिए मुख्यतिथि का आभार व्यक्त किया ।
    इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।देशभक्ति गीत,पहाड़ी गिद्दा,पंजाबी डांस पेश करके भारत वर्ष के कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवा कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।प्राइमरी स्कूल के नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को भी सभी ने सराहा ।
    मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को कहा ,कि बच्चों के लक्ष्य हासिल करने में कोई अगर मजबूती प्रदान करता है ,तो वह एक शिक्षक है ।शिक्षा को तकनीक के साथ जोड़ा जाये ऐसा संकल्प प्रदेश के नायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जी का है ,जोकि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को शहरी बच्चों से प्रतिस्पर्धा के लिए डे बोर्डिंग स्कूल बना कर व हर विधान सभा क्षेत्र में सीबीएसई विद्यालय खोल कर अपने संकल्प को पूरा कर रहे है ।गुणवत्ता शिक्षा के आंकलन के आधार पर तीन वर्ष पूर्व पूरे राष्ट्र में इक्कीसवे स्थान पर था जोकि आज पांचवे स्थान पर होने से मुख्यमंत्री के शिक्षा के प्रति लगाव को दर्शाता है ।
    इस दौरान वर्ष भर की शैक्षणिक व अन्य उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
    इस दौरान कार्यक्रम में हाटकोट पंचायत के उप प्रधान रोहित जोशी ,सूर्यकांत जोशी ,राजेंद्र शर्मा ,अनिल गर्ग सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित सभी विभागों के अधिकारी व अध्यापक वर्ग में प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ सुधीर,दुर्गानंद शर्मा,कमलेश कुमारी, नीलम व अभिवावक वर्ग व स्कूली छात्र मौजूद रहे।

  • शहीद कैप्टन विजयंत थापर के जन्मदिन पर किया याद

    शहीद कैप्टन विजयंत थापर के जन्मदिन पर किया याद

    पीएम श्री शहीद कैप्टन विजयंत थापन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में शहीद कैप्टन विजयंत थापर के जन्मदिन पर स्कूल स्टाफ व छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। शहीद कैप्टन विजयंत थापर 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला वर्मा ने इस अवसर पर छात्राओं को देश के प्रति समर्पण व त्याग की भावना पैदा करने का संदेश दिया।

  • पुलिस पैनशर की त्रैमासिक बैठक सोलन में सम्पन्न ।पुलिस लाइन में पेंशनरों ने अपनी मांगों को मनवाने केलिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा मांग पत्र

    पुलिस पैनशर की त्रैमासिक बैठक सोलन में सम्पन्न ।पुलिस लाइन में पेंशनरों ने अपनी मांगों को मनवाने केलिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा मांग पत्र


    कुनिहार
    दिसंबर 2025 को SOP के मुताबिक पुलिस पैनशर वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक उप पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सोलन पुलिस लाइन में आयोजित हुई। जिसमें सर्व प्रथम एसोशिएशन की तरफ से पुलिस अधीक्षक महोदय का हर पुलिस पैनशर के निधन होने पर पुरी तरह से गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम सम्मान प्रदान करने पर बहुत धन्यवाद किया गया और जो पैनशर इस अवधि में स्वर्ग सिधार गए उनकी आत्मशांति के लिए 2मिनट का मौन रखा गया ,जिसके बाद निम्नलिखित मांगों को स्वीकार करने के बारे आग्रह किया गया।
    1 मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सभी मैडिकल बिलों का भुगतान एक महीने के अंदर होना चाहिए।
    2 पुरे जिला में मोबाइल कटिंन हर थाना क्षेत्र में जानी चाहिए।
    3 पुलिस भर्ती में पुलिस पैनशर व कर्मचारी के बच्चों को कुछ सिटे आरक्षित हो।
    4 रिटायर होने के 6 महीने पहले प्रमोशन डियु होने पर अगला रैंक दिया जाए।
    5 पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस पेंशनर के निधन होने पर अंतिम सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा दिए जाने और कुछ राहत राशि प्रदान की जाए जैसा कि उन्होंने मुलाकात के समय वायदा किया था।
    6 अगर कोई भी पुलिस कर्मचारी अधिकारी रिटायर होने पर फौजी तर्ज परअपनी वर्दी पहन कर घर आए तो उस पर कोई एतराज नहीं होना चाहिए।
    7 पुलिस कैंटीन में रिटायर पेंशन के लिए कोई भी सिक्योरिटी नहीं होनी चाहिए उसको PPO number पर समान मिलाना चाहिए।
    8 सभी पुलिस कर्मचारियों को 13 महीने की एक्स्ट्रा पे नए स्केल पर मिलनी चाहिए।
    9 जैसा कि हम संगठन में 80 साल के पेंशनर को सम्मानित करते हैं उसी प्रकार से एक साल के अंदर इस मीटिंग में भी पुलिस विभाग द्वारा 80 से ऊपर के पेंशनर को सम्मानित किया जाना चाहिए।
    10 पुलिस का हर पुलिस पेंशनर व आम आदमी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए।
    जो मांगे पुलिस विभाग के कार्य क्षेत्र में नहीं आती है उन्हें सरकार के ध्यान में लाना चाहिए ताकि इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करके इन्हें स्वीकार किया जाए। बैठक में नेकीराम, बेद‌ ठाकुर, बीना देवी,धर्म सिंह ठाकुर, ‌चमन लाल,संत राम चंदेल,पतराम, ओमप्रकाश, इंद्र सिंह, रत्तीराम शर्मा ,जीतराम,दौलत राम, रामकृष्ण ठाकुर सहित करीब 60 -65 सदस्यों ने भाग लिया।