जल शक्ति विभाग में करीब 40 वर्षों तक सेवाएं प्रदान करने के बाद अनिल शर्मा आज विधिवत रूप से सेवा निवृत्त हो गए। वे वर्तमान में जल शक्ति विभाग के अर्की मंडल में बतौर कनिष्ठ तकनीशियन कार्यरत थे। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहायक अभियंता विनय कांत गौतम, कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह चौधरी, जगतराम, ज्ञान कुमार सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अनिल शर्मा के परिवारिक सदस्य और सगे संबंधी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने अनिल शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता विनयकांत गौतम ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपने लंबे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। विभाग को उनके अनुभव और सेवाओं से हमेशा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा जैसे कर्मचारी विभाग की रीढ़ होते हैं।
वहीं, सेवानिवृत्त अनिल शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि विभाग में बिताए गए 40 वर्ष उनके जीवन के अनमोल वर्ष रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों, सहकर्मियों और विभाग का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विभाग के साथ जुड़े अनुभव और यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से अनिल शर्मा को सम्मानित किया गया और सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Month: January 2026
-

जल शक्ति विभाग बतौर कनिष्ठ तकनीशियन कार्यरत सेवानिवृत्त
-
द मॉल ट्रांसपोर्ट सोसायटी ग्याना में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर सदस्यों ने जताया कड़ा विरोध
द मॉल ट्रांसपोर्ट सोसायटी ग्याना में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया है। प्रारंभिक जांच, बैठकों तथा सोसायटी सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर वर्तमान प्रबन्धक समिति पर नियमविरुद्ध निर्णय लेने, वित्तीय अनियमितताएँ करने, भेदभावपूर्ण भुगतान व्यवस्था अपनाने तथा सदस्यों की आमदनी से जबरन 10 प्रतिशत कटौती करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सदस्यों के अनुसार नई सदस्यता एवं नई गाड़ियों पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ व्यक्तियों को टोकन व गाड़ी लगाने की अनुमति दी गई। चाय-पानी आदि पर अनावश्यक खर्च, सोसायटी खाते से अनुदान राशि जारी करना, ऋण स्वीकृत करना, महंगे लैपटॉप की खरीद तथा डिमांड सिस्टम में बदलाव कर कुछ गाड़ियों को अनुचित लाभ पहुंचाने जैसे मामलों पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप है कि दीपावली के समय सोसायटी खाते में लगभग 29 लाख रुपये उपलब्ध होने के बावजूद अधिकांश सदस्यों को भुगतान नहीं किया गया, जबकि केवल 37 सदस्यों को 10 प्रतिशत के माध्यम से लगभग 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया। सोसायटी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनके भाड़े आमदनी से जबरन 10 प्रतिशत कटौती की जा रही है। इस संबंध में एआरसीएस सोलन एवं सोसायटी कार्यालय को लिखित शिकायत देने के बावजूद कटौती बंद नहीं की गई। सदस्यों का कहना है कि यह राशि सोसायटी हित के बजाय अनावश्यक खर्चों में उपयोग की जा रही है। इन सभी अनियमितताओं से आहत होकर चाखडू वार्ड से निर्विरोध चुने गए प्रबन्धक समिति सदस्य दयाराम ने सैद्धांतिक आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं है और जिन व्यक्तियों के हस्ताक्षर व अनुमोदन इन निर्णयों में शामिल हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। सोसायटी सदस्यों का कहना है कि प्रबन्धक समिति से संबंधित चुनाव याचिकाएँ उच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिससे समिति द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सदस्यों ने प्रशासक की नियुक्ति की मांग की है। द मॉल ट्रांसपोर्ट सोसायटी ग्याना के पूर्व प्रधान नेकराम, दयाराम, कांशीराम, बलदेव राज, विक्रम व अन्य सदस्यों की प्रमुख मांगें भाड़े से 10 प्रतिशत कटौती तत्काल बंद की जाए, अब तक काटी गई राशि का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए, बिना सहमति काटी गई राशि सदस्यों को वापस की जाए, सभी खर्चों, भुगतानों, टोकन, ट्रिप व डिमांड सिस्टम की निष्पक्ष जांच ऑडिट करवाई जाए, दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, प्रशासक की तत्काल नियुक्ति की जाए। सोसायटी सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच एवं सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे द मॉल ट्रांसपोर्ट सोसायटी, ज्ञाना़ को गंभीर आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ उसकी साख को भी भारी क्षति पहुंच सकती है।
इस मामले को लेकर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन गिरीश नड्डा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि द मॉल ट्रांसपोर्ट सोसायटी ग्याना से संबंधित कई शिकायतें उनके कार्यालय में प्राप्त हुई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सोसायटी के भीतर सदस्यों की आपसी अंतर्कलह स्पष्ट रूप से सामने आती है, जिस कारण फिलहाल वह इन आरोपों की किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते।
-

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामशहर में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा पांच दिवसीय शिवर का समापन
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामशहर में आज सर्व शिक्षा अभियान जिला के सौजन्य से चलाए गए पांच दिवसीय शिवर का समापन हो गया।
इस शिवर में 10 सेंटर के 42 42 शिक्षकों ने भाग लिया।
इस शिवर में खंड स्रोत व्यक्ति खेमराज शर्मा,सुनील कुमार ठाकुर,द्वारा प्री प्राइमरी के बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता में निखार लाने वाले बारीकी से टिप्स दिए गए।
इस शिवर का शुभारंभ 27 से 31 तक आयोजित किया गया था।
यह जानकारी हमें खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दास बसल ने दी। -

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रामशहर में कार्यरत भगवान दास शर्मा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत विभाग से सेवा निवृत
रामशहर।
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रामशहर में चतुर्थ श्रेणी कार्यरत भगवान दास शर्मा को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत सरकार एवं विभाग द्वारा सेवा निवृत कर दिया गए।
उन्होंने विभाग में करीब 40 वर्ष तक सेवाएं दी।
शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर मंडल नालागढ़ कार्यालय परिसर में भव्य विदाई पार्टी का अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके लिए उन्होंने अपने समस्त परिवार जन की ओर से आभार व्यक्त किया ।उन्होंने बताया कि विभाग में करीब 40 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी ।
इस उपलक्ष्य पर आज अपने पैतृक गांव बहरोटा में समस्त गांव वासियों के लिए प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया है। शहर वासियों एवं गांव वासियों ने भगवान दास शर्मा का रामशहर बस स्टैंड पर पहुंचने पर फूल मालाए पहना कर एवं बाजे गाजे के साथ गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस मौक पर उनके परिवारजन के तमाम सदस्यों के अलावा उन के कई सगे संबंधी रिश्तेदार कई अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे। -

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में कक्षा दसवीं का यादगार विदाई समारोह आयोजित।
कुनिहार
31 जनवरी, 2026 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इसके पश्चात कक्षा दसवीं के छात्रों की यादों और उपलब्धियों को दर्शाती हुई “जर्नी ऑफ ग्रेड 10” विषय पर एक सुंदर पीपीटी प्रस्तुति दिखाई गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा आत्मविश्वास से भरपूर रैंप वॉक प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। रैंप वॉक दर्शकों के लिए कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के स्वागत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु रैपिड फायर राउंड, टास्क आउट, टैलेंट हंट राउंड जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
समारोह के दौरान मिस gis एवं मास्टर GIS का चयन किया गया,जिसमें युक्ति पाल मिस GIS और हितेन मास्टर GIS चुने गए।सभी बच्चों को अलग अलग टाईटल से नवाजा गया जैसे कि मिस और मास्टर future icon , hidden talent, polite persona इत्यादि।अध्यापकों द्वारा छात्रों के लिए पीपीटी के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रधानाचार्या महोदया अलका भारद्वाज जी ने अपने संबोधन में कहा—
“कक्षा दसवीं का यह पड़ाव आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। आप सभी विद्यालय की शान हैं। परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। हमें विश्वास है कि आप सभी जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।”विद्यालय निदेशक समीर गर्ग व अदिति गर्ग जी ने अपने संदेश में कहा—
“आप सभी विद्यार्थी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की अमूल्य धरोहर हैं। शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाकर देश और समाज का नाम रोशन करें। विद्यालय परिवार सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा सभी ने भावुक मन से एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। यह विदाई समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
-

हाटकोट पंचायत में प्रधान जगदीश अत्री ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन ।वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं को समय के सदुपयोग के लिए मिलेगी बेहतरीन सुविधा ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अपने कार्यकाल के अंतिम दिवस पर हाटकोट पंचायत द्वारा कुनिहार जनपद के युवाओं,महिला मंडल एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाइब्रेरी की सौगात दी ।
प्रधान जगदीश अत्री ,उपप्रधान रोहित जोशी व समस्त कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुनिहार जनपद की तीनो पंचायती के लोगो ने शिरकत की ।
लाइब्रेरी में जंहा वरिष्ठ नागरिकों को हिमाचली साहित्य सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी व युवाओं के लिए जिम में व्यायाम की सुविधा मिलेगी व युवाओं में बढ़ते नशे जैसे विकारों से भी मुक्ति मिलेगी ।
जगदीश अत्री ने श्रीमद् गीता की पुस्तक रख कर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया,तो वहीं हिमाचल के युवा साहित्यकार देवेंद्र कुमार ने अपनी काव्य रचना माँ की ममता लाइब्रेरी के लिए भेंट की ।इसी कड़ी में बाबू कांशी राम व कुनिहार के प्रख्यात साहित्यकार स्व० प्रोफेसर नरेंद्र अरुण जी की किताबों ने नई लाइब्रेरी की शोभा बड़ाई ।अपने कार्यकाल के अंतिम दिवस पर रुँधे गले से प्रधान जगदीश अत्री ने हाटकोट पंचायत के सभी लोगो का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।उन्होंने बताया ,कि सांसद हर्ष महाजन व सुरेश कश्यप ने इस लाइब्रेरी निर्माण में सांसद निधि से सहयोग दिया ।
इस दौरान कुनिहार जनपद की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं सहित युवक मण्डल,महिला मण्डल व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे ।
वरिष्ठ नागरिक इन्द्र पाल शर्मा ने प्रधान जगदीश अत्री व उनकी कार्यकारिणी का इस अमूल्य सौगात के लिए आभार व्यक्त किया । -

नेहरू युवा क्लब मनलोग बडोग से राजेश कुमार बने प्रधान
पंचायत हनुमान बड़ोग के नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड सदस्य जय देव ने की। बैठक में क्लब की भावी गतिविधियों को लेकर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में क्लब के कुल 23 सदस्यों ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार को प्रधान, हिमांशु शर्मा (हनी) को उप-प्रधान, नितिश कुमार को सचिव तथा किशोर कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवीन कुमार, मुकेश कुमार और सुनील शर्मा को सलाहकार तथा रोहित शर्मा व सुनील दत्त को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में नेहरू युवा क्लब मनलोग बड़ोग युवा उत्थान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
-

आज का राशिफ़ल
भार्गव
मेष
31-01-2026♈ मेष :
आज आत्मविश्वास नई ऊँचाई पर रहेगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
पुराने प्रयास आज रंग ला सकते हैं।
जोखिम भरे निर्णय सोच-समझकर लें।
प्रतियोगी माहौल में आप आगे रहेंगे।
दिन ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेगा।
नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
वृष
31-01-2026♉ वृषभ :
आज स्थिर सोच आपको सही निर्णय दिलाएगी।
धन निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
परिवार में सहयोग और अपनापन मिलेगा।
रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे।
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
दिन भरोसे और धैर्य से भरा रहेगा।
कार्य में निरंतरता लाभ दिलाएगी।भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
मिथुन
31-01-2026♊ मिथुन :
आज बातचीत और संवाद से बड़े लाभ मिलेंगे।
नई योजना पर चर्चा सफल रहेगी।
मीडिया, लेखन या सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ।
यात्रा के योग बन सकते हैं।
मानसिक सक्रियता बनी रहेगी।
दिन व्यस्त लेकिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
मित्रों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा।भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
कर्क
31-01-2026♋ कर्क :
आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
घर-परिवार से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
पुराने मतभेद सुलझने के योग हैं।
कार्य में धैर्य और समझदारी दिखाएं।
दिन मानसिक शांति देने वाला रहेगा।
आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
सिंह
31-01-2026♌ सिंह :
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं।
सरकारी या उच्च अधिकारियों से लाभ।
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
दिन प्रभावशाली और निर्णायक रहेगा।
नए लक्ष्य तय कर सकते हैं।भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
कन्या
31-01-2026♍ कन्या :
आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी।
छोटी-छोटी उपलब्धियाँ मन को प्रसन्न करेंगी।
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
कार्यक्षेत्र में सटीक निर्णय लाभ देंगे।
दिन अनुशासन और मेहनत का है।
धैर्य बनाए रखें, परिणाम पक्ष में होंगे।
सीखने के अवसर मिलेंगे।भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
तुला
31-01-2026♎ तुला :
आज रिश्तों में संतुलन और मधुरता बनी रहेगी।
साझेदारी के कार्य सफल होंगे।
कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों को लाभ।
दिन सामाजिक गतिविधियों से भरा रहेगा।
मन प्रसन्न रहेगा।
पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
सौभाग्य का साथ मिलेगा।भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
वृश्चिक
31-01-2026♏ वृश्चिक :
आज गुप्त प्रयासों से लाभ होगा।
लक्ष्य पर पूरा फोकस रहेगा।
रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।
भावनाओं में बहने से बचें।
दिन निर्णायक हो सकता है।
आत्मबल मजबूत रहेगा।
धैर्य से बड़ी सफलता मिलेगी।भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
धनु
31-01-2026
♐ धनु :
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
यात्रा लाभकारी रहेगी।
मन उत्साह से भरा रहेगा।
गुरुओं का मार्गदर्शन मिलेगा।
दिन प्रेरणादायक रहेगा।भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व
मकर
31-01-2026
♑ मकर :
आज जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
दिन स्थिरता और प्रगति देगा।
अनुशासन आपकी ताकत बनेगा।
दीर्घकालीन योजना सफल होगी।भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
कुंभ
31-01-2026♒ कुंभ :
आज नए विचार और योजनाएं सामने आएंगी।
तकनीकी और नवाचार से जुड़े कार्य सफल होंगे।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
दिन सकारात्मक रहेगा।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
अलग सोच से पहचान बनेगी।
भविष्य की दिशा स्पष्ट होगी।भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
मीन
31-01-2026
♓ मीन :
आज मन शांत और स्थिर रहेगा।
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
दिन सुकून देने वाला रहेगा।
अंतर्ज्ञान सही निर्णय दिलाएगा।
ध्यान और साधना लाभकारी होगी।
भावनात्मक संतोष मिलेगा।भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
-

उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सोलन ने किया चंडी (अर्की ) विद्यालय का औचक निरीक्षण।
पी.एम. श्री. राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) व केंद्र प्राथमिक पाठशाला चंडी (अर्की) का उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सोलन गोपाल चौहान ने 29 जनवरी को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके कार्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे.. इन्होंने विभिन्न अभिलेखों के साथ-साथ विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों का विभिन्न विषयों से संबंधित निरीक्षण भी किया। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई, उन्हें सुधारने के अधिकारियों ने निर्देश भी दिए। पढ़ाई में कमजोर रहे विद्यार्थियों को विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया।अंत में शिक्षकों व गैर शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपनिदेशक महोदय ने सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के बारे में अवगत करवाया व विद्यालय में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी शिक्षकों की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को एक टीम के रूप में कार्य करने का आवाह्न किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
-

अर्की – शालाघाट मार्ग भारी चट्टानें गिरनेसे चौथे दिन भी नही खुल पाया है। लोग परेशान भूस्खलन वाले स्थल पर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे स्थानीय लोग।
अर्की शालाघाट सड़क मार्ग शयारड़ा पुल के पास भारी चट्टानें गिरने के कारण 4 दिनों से अवरुद्ध है। ये मार्ग मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण भारी चट्टाने गिरने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया था। जिससे स्कूल, आईटीआई जाने वाले बच्चों, सरकारी कर्मचारियों व रोजाना
अर्की आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
इस दौरान बुजुर्गों ओर छोटे स्कूली बच्चों को अपनी जान जोखिम में डाल कर भूस्खलन वाले स्थल पर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि विभाग को इस सड़क मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि इन दिनों सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, जिस कारण यहां मशीनों
द्वारा खड़ी कटिंग की जा रही है, जिससे रोजाना लैंड स्लाइड होने का खतरा बना रहता है। वैसे तो लोक निर्माण अर्की द्वारा मौके पर तीन मशीनें लगाकर मार्ग खोलने के लिये लगी है। इसके अलावा लैंड स्लाइड वाले स्थल के दोनों ओर सरकारी व निजी बसें सवारियों को लाने व ले
जाने के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं शिमला की तरफ जाने वाले वाहन बाया मांझू खनलग, या बाया कुनिहार या
बथालंग सड़क मार्ग का प्रयोग कर रहे। इसके साथ ही शालाघाट व अर्की के लिए बाया चम्यावल सड़क मार्ग को वैकल्पिक के रूप इस्तेमाल कर रहे है।इस बारे लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान ने कहा कि विभाग द्वारा सड़क मार्ग को खोलने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आज ही मार्ग को खोल दिया जाएगा।