Month: March 2026

  • राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की।कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने उपस्थित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों एवं मुख्य बिंदुओं से अवगत करवाया तथा विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मध्य खुला संवाद स्थापित करना है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। साथ ही सीखने-सिखाने के अनुभवों को साझा कर चुनौतियों का समाधान खोजते हुए सकारात्मक एवं समावेशी शैक्षिक वातावरण का निर्माण किया जा सके, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके और प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों की घर पर बेहतर तैयारी करवाने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य प्रेम भगत, मेहर चंद, विमला, हेमा, सरिता, नरेंद्र सहित कार्यकारिणी सदस्य, अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में आयोजित पेरेंट्स–टीचर मीटिंग के दौरान जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षुओं द्वारा 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने बताया कि एचपीवी संक्रमण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बन सकता है तथा समय पर टीकाकरण करवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। इस दौरान अभिभावकों को वैक्सीन की सुरक्षा, इसके लाभ तथा सही आयु में टीकाकरण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर स्वाति, मीनाक्षी, कुसम शर्मा एवं कनिष्का सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • संस्थान की प्रगति में अभिभावकों का सहयोग होता है महत्वपूर्ण

    संस्थान की प्रगति में अभिभावकों का सहयोग होता है महत्वपूर्ण

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शैक्षणिक सत्र 2025–26 की पीटीए अध्यापक–अभिभावक संघ की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने की, जबकि पीटीए सचिव एवं सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की गत सत्र की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की निरंतर प्रगति में अभिभावकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
    बैठक के दौरान महाविद्यालय की आधारभूत आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से परिसर में आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी (स्वीपर) की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी सत्र में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा महाविद्यालय पुस्तकालय के लिए उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पीटीए सदस्यों ने समाजशास्त्र एवं अंग्रेज़ी विभाग में रिक्त प्रवक्ता पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

  • आज का राशिफ़ल

    आज का राशिफ़ल

    भार्गव

    मेष
    01-03-2026

    ♈ मेष :

    आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
    रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
    करियर में सकारात्मक बदलाव संभव है।
    आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं।
    परिवार का सहयोग मिलेगा।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    नई योजना पर विचार कर सकते हैं।
    दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है।
    मित्रों से मुलाकात होगी।
    जल्दबाजी से बचें।

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    वृष
    01-03-2026

    ♉ वृषभ :

    धन से जुड़े मामलों में सुधार होगा।
    नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
    परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा।
    नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
    पुराना निवेश लाभ देगा।
    यात्रा का योग बन रहा है।
    साझेदारी में सफलता मिलेगी।
    वाणी पर संयम रखें।
    दिन लाभकारी रहेगा।

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    मिथुन
    01-03-2026

    ♊ मिथुन :

    आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    नई योजना सफल हो सकती है।
    परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
    स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
    विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
    छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी।
    रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
    पुराना विवाद समाप्त होगा।
    सकारात्मक सोच रखें।

    भाग्यशाली अंक: 11

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    कर्क
    01-03-2026

    ♋ कर्क :

    आज पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे।
    आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
    भूमि संबंधी लाभ संभव है।
    स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
    माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
    नई योजना पर कार्य आरंभ होगा।
    धैर्य से निर्णय लें।
    धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
    कार्य समय पर पूरे होंगे।
    तनाव से दूरी रखें।

    भाग्यशाली अंक: 19

    भाग्यशाली रंग: चांदी

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    सिंह
    01-03-2026

    ♌ सिंह :

    आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
    नौकरी में प्रगति संभव है।
    धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
    परिवार में उत्साह बना रहेगा।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
    नई पहचान मिल सकती है।
    यात्रा शुभ रहेगी।
    रचनात्मक कार्य सफल होंगे।
    क्रोध से बचें।

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    कन्या
    01-03-2026

    ♍ कन्या :

    आज परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा।
    धन आगमन के संकेत हैं।
    परिवार का सहयोग मिलेगा।
    स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
    नई योजना पर काम शुरू होगा।
    विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
    पुराना कार्य पूर्ण होगा।
    साझेदारी में लाभ होगा।
    समय का सदुपयोग करें।
    अनुशासन बनाए रखें।

    भाग्यशाली अंक: 16

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    तुला
    01-03-2026

    ♎ तुला :

    आज संतुलन से सफलता मिलेगी।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
    नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
    मित्रों से सहयोग मिलेगा।
    निवेश लाभदायक रहेगा।
    सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
    रुका धन प्राप्त हो सकता है।
    सकारात्मक रहें।

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    वृश्चिक
    01-03-2026

    ♏ वृश्चिक :

    आज साहस से कार्य करें।
    धन लाभ संभव है।
    करियर में उन्नति के योग हैं।
    परिवार में सुख-शांति रहेगी।
    स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
    धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
    नई योजना सफल होगी।
    गुप्त शत्रु पर विजय मिलेगी।
    शुभ समाचार प्राप्त होगा।
    धैर्य बनाए रखें।

    भाग्यशाली अंक: 10

    भाग्यशाली रंग: ताम्र

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    धनु
    01-03-2026

    ♐ धनु :

    भाग्य का साथ मिलेगा।
    नई योजना लाभ देगी।
    आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
    यात्रा का योग बन रहा है।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
    विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
    नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
    परिवार में आनंद रहेगा।
    विश्वास बनाए रखें।

    भाग्यशाली अंक: 13

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    मकर
    01-03-2026

    ♑ मकर :

    आज मेहनत रंग लाएगी।
    धन लाभ के संकेत हैं।
    नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
    परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
    निवेश सोच-समझकर करें।
    नई जिम्मेदारी स्वीकारें।
    समय पर कार्य पूरे होंगे।
    मान-सम्मान बढ़ेगा।
    धैर्य रखें।

    भाग्यशाली अंक: 22

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    कुंभ
    01-03-2026

    ♒ कुंभ :

    आज नए संपर्क बनेंगे।
    धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे।
    रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
    मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।
    नई योजना पर काम आरंभ होगा।
    मान-सम्मान बढ़ेगा।
    अचानक लाभ संभव है।
    विवेक से निर्णय लें।

    भाग्यशाली अंक: 25

    भाग्यशाली रंग: मैजेंटा

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    मीन
    01-03-2026

    ♓ मीन :

    आज मन प्रसन्न रहेगा।
    आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
    परिवार का सहयोग मिलेगा।
    नई योजना सफल हो सकती है।
    स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
    धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
    पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा।
    संतान से सुख प्राप्त होगा।
    यात्रा शुभ रहेगी।
    आत्मविश्वास बनाए रखें।

    भाग्यशाली अंक: 29

    भाग्यशाली रंग: हल्का नारंगी

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व