March 2, 2026 3:42 am

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की।कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने उपस्थित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों एवं मुख्य बिंदुओं से अवगत करवाया तथा विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मध्य खुला संवाद स्थापित करना है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। साथ ही सीखने-सिखाने के अनुभवों को साझा कर चुनौतियों का समाधान खोजते हुए सकारात्मक एवं समावेशी शैक्षिक वातावरण का निर्माण किया जा सके, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके और प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों की घर पर बेहतर तैयारी करवाने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य प्रेम भगत, मेहर चंद, विमला, हेमा, सरिता, नरेंद्र सहित कार्यकारिणी सदस्य, अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply