March 2, 2026 3:38 am

एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में आयोजित पेरेंट्स–टीचर मीटिंग के दौरान जनरल ड्यूटी असिस्टेंट ट्रेड के प्रशिक्षुओं द्वारा 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने बताया कि एचपीवी संक्रमण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बन सकता है तथा समय पर टीकाकरण करवाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। इस दौरान अभिभावकों को वैक्सीन की सुरक्षा, इसके लाभ तथा सही आयु में टीकाकरण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर स्वाति, मीनाक्षी, कुसम शर्मा एवं कनिष्का सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply