March 4, 2026 11:27 am

एस वी एन स्कूल कुनिहार मे मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

[adsforwp id="60"]

अर्की

एस वी एन स्कूल कुनिहार मे
79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार को कई विशिष्ट अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्री ज्ञान शर्मा,एक्स सी आर पी एफ, श्री डी.आर. तंवर एवं श्री हेम राज पंवार, जो भारतीय सेना की “कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स” से सेवानिवृत्त हैं। इनके साथ ही श्री हेमंत शर्मा, विद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय के चेयरमैन श्री टी.सी. गर्ग, प्राचार्य श्री पद्म नाभम, उप-प्राचार्या श्री गुरप्रीत बाजवा, एवं वरिष्ठ शिक्षकगण – श्री रमेश्वर कुमार, श्रीमती दीक्षा, एवं श्रीमती पूजा – ने कार्यक्रम की व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।
पूर्व सैनिकों ने अपने उद्बोधन में सेना में अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे “कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स” भारतीय सेना की रीढ़ है, जो हर अभियान में संचार व्यवस्था को बनाए रखती है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, देशसेवा और परिश्रम का महत्व समझाया।
विद्यालय के चेयरमैन श्री टी.सी. गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाने की। प्राचार्य श्री पद्म नाभम ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण और छात्रों का आभार व्यक्त किया और देश के उज्ज्वल भविष्य हेतु मिलकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का समापन मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ। यह दिवस विद्यालय परिवार के लिए गर्व, प्रेरणा और देशप्रेम की भावना से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply