March 3, 2026 3:50 am

सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में विदाई समारोह आयोजित

[adsforwp id="60"]

सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा अपने वरिष्ठ जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को देव-दर्शन यात्रा के अंतर्गत माता बगलामुखी मंदिर तथा माता दुर्गाघाटी मंदिर शालाघाट में दर्शन हेतु ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। सत्र 2025-26 के विदाई समारोह में शिवॉश को
मिस्टर एसवीएम, दिशा को मिस एसवीएम, रोहित को मिस्टर फेयरवेल तथा दिव्या को मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों को अपनाकर अपने विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

Leave a Reply