डांस अपॉन ए ड्रीम अकादमी दाड़लाघाट की होनहार छात्रा आर्या कंवर ने हिमाचल डांस आइकॉन स्टेट लेवल प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया। उन्हें इस उपलब्धि पर 5100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, देहरादून सहित कई शहरों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। करीब 105 फाइनलिस्ट्स के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें आर्या ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
डांस अपॉन ए ड्रीम अकादमी दाड़लाघाट के कोरियोग्राफर साहिल शर्मा ने बताया कि आर्या कंवर की इस उपलब्धि से दाड़लाघाट का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है।
डांस अपॉन ए ड्रीम अकादमी दाड़लाघाट के कोरियोग्राफर साहिलशर्मा ओर स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।





