March 3, 2026 3:52 am

ऑल इंडिया सिविल सर्विस चैम्पियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में बागा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुनील कुमार (सोनू) ने जीता स्वर्ण पदक

[adsforwp id="60"]

मंडी में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस चैम्पियनशिप 2025-26 के अंतर्गत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पंचायत मांगल (भलग) बागा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुनील कुमार (सोनू) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र, जिला एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सुनील कुमार प्रकाश चंद के सुपुत्र हैं तथा वर्तमान में सरकारी विद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बचपन से ही कुश्ती के प्रति रुचि रखने वाले सुनील कुमार स्थानीय स्तर ओर प्रदेश स्तर की विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते रहे हैं और अपने दमदार खेल प्रदर्शन से पहचान बनाते आए हैं। विशेष बात यह रही कि सुनील कुमार ने पहली बार ऑल इंडिया सिविल सर्विस चैम्पियनशिप जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी एवं गर्व का माहौल है। सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर पंचायत क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। ट्रक यूनियन बागा (मांगल) के प्रधान बलदेव राज चौहान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। सुनील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं एवं साथियों को देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है तथा भविष्य में भी प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply