March 7, 2026 10:15 am

शिव तांडव गुफा कुनिहार में विशाल भंडारे का आयोजन ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में माघ मास के ज्येष्ठ सोमवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया, दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही शिव तांडव गुफा परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने भजन-संध्या में भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर अपने जीवन को कृतार्थ किया। “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों के तहत भंडारे हेतु समिधा की कटाई एवं फड़ाई का कार्य भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेवादारों एवं शिव भक्तों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर सहयोग दिया।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोले बाबा की आराधना करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Recent News

मंहगाई भत्ते व मेडिकल बिल पर सरकार द्वारा कोई भी स्थाई समाधान नहीं ।भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ 16 मार्च से जिला स्तर पर करेगा प्रदर्शन ।30 मार्च को हजारों पेंशनर्ज शिमला में करेंगे उग्र आंदोलन —इन्द्र पाल शर्मा

Advertisement