March 6, 2026 10:53 pm

डॉ.मस्तराम शर्मा ने विधानसभा अर्की की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक संजय अवस्थी को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग

[adsforwp id="60"]

अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्व सचिव हिमाचल संस्कृत अकादमी एवं महाविद्यालय काडर वर्ग के वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. मस्तराम शर्मा ने विधायक संजय अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। पत्र में डॉ. शर्मा ने दाड़लाघाट क्षेत्र की लगभग 25 पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों के लोगों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए कुनिहार जाना पड़ता है, जो काफी दूर है। ऐसे में दाड़लाघाट क्षेत्र में खंड विकास कार्यालय खोलने की मांग की गई है, ताकि स्थानीय जनता को सुविधा मिल सके। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि दाड़लाघाट क्षेत्र मांगल से बैरल तक फैला हुआ है और तहसील स्तर के कार्यों के लिए लोगों को अर्की जाना पड़ता है, जो लगभग 60 किलोमीटर दूर है। इसलिए दाड़लाघाट उप-तहसील को तहसील का दर्जा देने की मांग की गई है। इसके अलावा ग्राम अन्लोली (ब्रह्मणा) से ग्राम अन्लोली (कैंथा) तक लगभग पौना किलोमीटर सड़क, जो तीन वर्ष पहले ही पक्की हुई थी, वर्तमान में बीच-बीच में उखड़ चुकी है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण वाहनों के साथ-साथ पैदल चलना भी कठिन हो गया है। डॉ. शर्मा ने इस सड़क की मरम्मत और पक्का करने के लिए लगभग चार लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है। ज्ञापन में दाड़लाघाट में सिविल जज का कार्यालय खोलने के लिए कैबिनेट स्तर पर स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े। इसके साथ ही दाड़लाघाट–कोटला दाती सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता बताई गई है। डॉ. शर्मा ने कहा कि बरसात के कारण सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है, इसलिए इसे पक्का करवाना जरूरी है। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया है कि उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, जिससे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Recent News

मंहगाई भत्ते व मेडिकल बिल पर सरकार द्वारा कोई भी स्थाई समाधान नहीं ।भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ 16 मार्च से जिला स्तर पर करेगा प्रदर्शन ।30 मार्च को हजारों पेंशनर्ज शिमला में करेंगे उग्र आंदोलन —इन्द्र पाल शर्मा

मंहगाई भत्ते व मेडिकल बिल पर सरकार द्वारा कोई भी स्थाई समाधान नहीं ।भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ 16 मार्च से जिला स्तर पर करेगा प्रदर्शन ।30 मार्च को हजारों पेंशनर्ज शिमला में करेंगे उग्र आंदोलन —इन्द्र पाल शर्मा

Advertisement