कुनिहार
भारतीय राज्य पैंशन महासंघ की बैठक दिनांक 6-3-2026 को ईकाइ के अध्यक्ष आर पी जोशी की अध्यक्षता में कुनिहार पंचायत समिति के वरिष्ठ नागरिक हाल में आयोजित की गई।
बैठक मै राज्य के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य हर बैठक में सरकार द्वारा महंगाई भत्ते न दिये जाने ओर मैडिकल बिलों की अदायगी न करने के संबंध में चर्चा होती रही है ,परंतु सरकार से आश्वासन के बाद भी कोई समाधान निकला,जिसके चलते हिमाचल प्रदेश पैंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक आज सुंदरनगर के वृद्धाश्रम
में आयोजित हुई है ,जिसमें हर पैंशनर संघ की और से दृष्टि कोणीय चर्चा की गई है जिसमें निर्णय लिया गया है कि दिनांक 16-3-2026 को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और यदि बजट में सरकार ने पैंशनरो की मांगों को अनदेखा किया तो दिनांक 30-3-2026 को सरकार के खिलाफ उग्र आन्दोलन शिमला में किया जायेगा ।
अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष सरकार की सेवा में लगाए हैं अब समय आ गया है कि सरकार भी पैंशनरो के अधिकारों का सम्मान करे और हमारी बकाया राशि हमें समय पर दे ।
हम सरकार से कोई विशेष सुविधा नहीं माँग रहे हैं हम केवल अपना हक़ माँग रहे है ओर जब पैंशनर एक जुट होकर आवाज़ उठाते है तो वह आवाज़ अनसुनी नहीं रहती
एकता ही हमारी ताक़त है
पांशनरो का अधिकार मिलकर लेकर रहेंगे
बैठक में विधा देवी ,कंचल माला, तारा देवी ,ओमप्रकाश गर्ग,हरदेव सिंह भारद्वाज,राकेश शर्मा,ओमप्रकाश राणा,जे पी शाह,तारा चंद्र,सत पाल शर्मा,रमेश चंद्र,असोक कुमार,चेत राम तनवर,जिया लाल,राम लाल,हरवंश सिंह,सोहन लाल,हरी दास ओर जगदीश चंद चंदेल उपस्थित रहे हैं ।





