March 4, 2026 10:42 am

बजट मंजूरी पर जताया आभार

[adsforwp id="60"]

शिमला–शालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के दाड़लाघाट से शालाघाट खंड के उन्नयन के लिए 24 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने पर पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़क की मरम्मत व सुधार कार्य संभव होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सोमा कौंडल ने इस संदर्भ में उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक मांगें भी रखी हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-205 को दो लेन किया जाए, ताकि बढ़ते यातायात को देखते हुए सड़क व्यवस्था सुचारु हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के कारण भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे आए दिन यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके साथ ही पंचायत समिति अध्यक्ष ने काकड़ा रोड से दाड़लाघाट होते हुए झरना तक सड़क किनारे पुख्ता फुटपाथ बनाए जाने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पैदल चलने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फुटपाथ निर्माण से आम लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply