February 18, 2026 4:59 am

ट्रक ने कार को मारी टक्कर,सवारी सुरक्षित,मामला दर्ज

[adsforwp id="60"]

शिमला मंडी राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर छामला स्थित अंबुजा कंपनी बाईफर्केशन के समीप एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निवासी ओक विला, क्लवा रोड डलहौजी, तहसील डलहौजी जिला चम्बा ने अपने बयान अधीन धारा 173 बीएनएसएस के अंतर्गत शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वह वाहन  में डलहौजी से शिमला की ओर जा रही थीं। वाहन को जिला चम्बा चालक चला रहा था। जब उनका वाहन अंबुजा कंपनी बाईफर्केशन के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्राला ने सड़क की निचली ओर से गलत दिशा में ओवरटेक करते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार के चालक साइड का पिछला दरवाजा, शीशा तथा पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार दुर्घटना ट्राला चालक द्वारा तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Advertisement