सोलन
पवन सिंघ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन–सपाटू मार्ग की दयनीय स्थिति के विरोध में 23 फरवरी 2026 को सांकेतिक धरना आयोजित किया जा रहा है सोलन–सपाटू मार्ग और सोलन शम्ती बाईपास की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशभर में सड़कों की स्थिति बदहाल है और रखरखाव का अभाव है। भाजपा इस धरने के माध्यम से सरकार को जनहित के मुद्दों पर जगाने का प्रयास करेगी। जिला प्रवक्ता अभिषेक ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों से इस सांकेतिक धरने में शामिल होने की अपील की है।





