February 21, 2026 4:56 am

कशैनी गांव (टिक्कर, रोहड़ू) के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का मानव कंकाल बरामद,पुलिस जांच शुरू

[adsforwp id="60"]

आज सुबह शिमला के पुलिस चौकी टिक्कर को फोन के माध्यम से पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा सूचना दी गई कि गांव के दो लोगों ने कशैनी जंगल में पानी की बावड़ी के पास एक मानव कंकाल देखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। मौके पर अंकुश जनारथा, कपिल पांचटा और सुरजीत दत्ता मौजूद थे। जांच के दौरान बावड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। घटनास्थल के निरीक्षण के लिए एसएफएसएल जुन्गा की टीम को बुलाया गया है।मौका पर पेड़ पर रस्सी का फंदा पाया गया।
मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के कवर से दो सिम कार्ड (Airtel) और फोन के अंदर से एक अन्य सिम कार्ड मिला। जांच में ये सिम कार्ड मोहन मिस्त्री नाम के नेपाली मूल के व्यक्ति से जुड़े पाए गए हैं। अन्य नंबरों की भी जांच की जा रही है।
शिमला की एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि कंकाल की पहचान करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है..

Leave a Reply