कुनिहार
विकास खण्ड कुनिहार द्वारा यूको आरसेटी सोलन के सौजन्य से ब्लॉक ऑफिस कुनिहार में 14 दिवसीय बांस से बनने वाले उत्पादों का निः शुल्क प्रशिक्षण शुरू करवाया जा रहा है जो की फरवरी के अन्तिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा इच्छुक प्रतिभागी जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हैँ वे इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैँ
प्रशिक्षण पूर्णतया निः शुल्क रहेगा साथ में प्रशिक्षण सामग्री भी I प्रशिक्षण के दौरान भोजन व चाय भी निः शुल्क प्रदान किया जायेगा।
प्रशिक्षण के उपरांत भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा तथा भविष्य में अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण की सुविधा भी दी जाएगी।इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र अति शीघ्र अपना नाम दर्ज करवाये*
आप अपना नाम विकास खण्ड कार्यालय कुनिहार में कॉल करके अथवा व्हाट्सप्प में अपना नाम भेज सकते हैँ। प्रशिक्षण में अधिक से अधिक 35 लोगो को प्रवेश दिया दिया जाएगा I जो लोग यूको आर सेटी सोलन द्वारा दिए गए किसी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले भाग ले चुके है वे लोग उक्त प्रशिक्षण हेतु पात्र/योग्य नहीं है I उक्त प्रशिक्षण में युवक/युवती/महिला/पुरूष सभी भाग ले सकते है परन्तु प्राथमिकता NRLM समूह की महिलाओं को दी जाएगी I प्रशिक्षण का समय सुबह 10:00 बजे से सांय 4:00 बजे का रहेगा I
प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु आप अपना नाम दिनांक 24 फरवरी 2026 तक दर्ज करें जिससे कि उक्त प्रशिक्षण शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जा सके I
उपरोक्त प्रशिक्षण यूको आर सेटी द्वारा जिला स्तर पर सोलन में करवाया जाता है* परन्तु यह पहली बार है कि उक्त प्रशिक्षण खण्ड स्तर पर विकास खण्ड कार्यालय द्वारा कुनिहार में करवाया जा रहा है *इसलिए आप सभी उक्त प्रशिक्षण में भाग लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं I





