February 23, 2026 3:32 am

सुरेंद्र गौतम द्वारा लिखित वैदिक गणित पर आधारित पुस्तक का विधिवत विमोचन

[adsforwp id="60"]

विधानसभा क्षेत्र अर्की के सेरी सेरला गांव से संबंध रखने वाले सुरेंद्र गौतम द्वारा लिखित वैदिक गणित पर आधारित पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित विषय को सरल और रुचिकर तरीके से समझाने में सहायता प्रदान करना है। यह पुस्तक हिन्दी व इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध हैं।
पुस्तक का विमोचन विधायक अर्की संजय अवस्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक की सराहना करते हुए कहा कि वैदिक गणित जैसी पद्धति विद्यार्थियों के लिए गणना को आसान बनाने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता को भी मजबूत करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
लेखक सुरेंद्र गौतम ने अपनी इस कृति को अपनी माता श्रीमती सत्या शर्मा को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों में गणित के प्रति भय को दूर करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने लेखक को शुभकामनाएं दीं और पुस्तक की सफलता की कामना की।

Leave a Reply