राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघटा में नशा मुक्ति एवं चिट्टा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि में भाग लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे संदेश दिए। मुख्य वक्ता काउंसलर एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज सिविल अस्पताल अर्की डॉ. विजय कुमार शांडिल ने चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरिश गुप्ता ने की। आशा कार्यकर्ता कौशल्या देवी एवं हेमलता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक देवेंद्र शर्मा, शीश राम, राजेश शर्मा, मुनिक विश्ट, हिमेश शर्मा, कल्पना ठाकुर एवं रक्षा कुमारी उपस्थित रहे।





