February 23, 2026 4:51 am

मंदिर में चोरी,मामला दर्ज

[adsforwp id="60"]

रामशहर।
शहर के प्राचीन राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में विगत रात्रि चोरों द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है ।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी कर दी है।
मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक कुमार शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया की आज प्रातः 6:00 बजे रोजाना की तरह जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो दरबार के मुख्य गेट का ताला टूटा पाया और अंदर मंदिर के अंदर धरा सारा सामान बिखरा पाया।
मंदिर से चोर दान पात्र को भी उठाकर ले कर करीब 200 मी सराय घर में छोड़कर धनराशि को निकाल कर रफू चक्कर हो गए।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया की हम दान पत्र का ताला नहीं लगते इसमें 800 के करीब राशि होगी।
वही मंदिर के मुख्य दरबार के बाहर हनुमान की मूर्ति के समक्ष रखी तांबे की ताली को भी चोर उड़ा कर ले गए हैं।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया की करीब 9:00 बजे थाना में मामला लिखित रूप में दर्ज करवा दिया गया है।
मगर पुलिस अभी तक नहीं पहुंची है।
मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस प्रशासन एवं सरकार से मांग की है ,की चोरों को शीघ्र अति शीघ्र पकड़ा जाए।
ताकि अन्य वारदात ना हो। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मंदिर से चोर 10 सीमेंट की बोरियां एवं अन्य कुछ एक समान उठा कर ले गए थे। सुनिए मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक कुमार शर्मा की जुबानी एवं स्थानीय लोगों की जवानी से क्या कहना है। पुलिस प्रशासन के प्रति,

Leave a Reply