बद्दी सोलन
पवन सिंघ
बद्दी पुलिस यातायात नियमों की उलँघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक बद्दी, विनोद धीमान ने खुद यातायात की स्थिति का जायजा लिया और नियमों की उलँघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 24 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म/काली जाली का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उनसे फिल्म/जाली हटवाकर नष्ट की।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा यातायात नियमों की बार-2 उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही की जाएगी और उन्हे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा । इस दौरान वाहन चालकों को हिदायत दी गयी कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहनों पर ब्लैक फिल्म और काली जाली का इस्तेमाल करने पर 5000 रुपए का चालान किया जाता है जबकि अपराध की पुनरवृति करने वालों पर इस जुर्माने को बढ़ाया भी जाएगा तथा उनके विरुद्ध और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।





