March 7, 2026 1:47 pm

भक्ति परिवार मांझू द्वारा भंडारे व जागरण का आयोजन

[adsforwp id="60"]

शनिवार 14 मार्च 2026 को सायं 4:15 बजे से सिद्ध बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार (रजि.) महावीर एनक्लेव पालम नई दिल्ली द्वारा भण्डारे व जागरण का आयोजन एम सी डी समुदाय हॉल नजदीक दूरभाष संचार केंद्र डाबरी मेन पालम डाबरी रोड नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर हि प्र तथा कमलजीत सहरावत सांसद पश्चिमी दिल्ली उपस्थित होंगे। जागरण में भजन प्रवाहक श्रद्धेय स्वामी धीरज महाराज पीठाधीश्वर बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ नोएडा व संजीव कुमार (जोगी) हि. प्र. होंगे। इस सिद्ध बाबा बालक नाथ भक्ति परिवार में अर्की व हिमाचल के साथ साथ दिल्ली व अन्य प्रदेशों के लोग भी जुड़े हैं तथा उन सभी के सहयोग से इस भण्डारे व जागरण का आयोजन किया जा रहा है। भक्ति परिवार के सदस्यों जिसमें अर्की तहसील के मांझू गावँ से किशोर चौहान, बबीता चौहान, प्रेम सिंह रघुवंशी( भारत सरकार रक्षा सचिव ओ स डी ), बी आर बंसल, बिमला, प्रेम चौहान, गीता चौहान, राकेश बंसल,सुनीता, दीपक, मोनिका, बाबू राम चंदेल तथा पुष्पा चंदेल आदि द्वारा दिल्ली के साथ साथ अर्की व हिमाचल के जो लोग दिल्ली में रहते हैं उन सभी लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित है।

Leave a Reply

मंहगाई भत्ते व मेडिकल बिल पर सरकार द्वारा कोई भी स्थाई समाधान नहीं ।भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ 16 मार्च से जिला स्तर पर करेगा प्रदर्शन ।30 मार्च को हजारों पेंशनर्ज शिमला में करेंगे उग्र आंदोलन —इन्द्र पाल शर्मा

Advertisement