27/07/2024 5:51 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का इतिहास

[adsforwp id="60"]

13 जुलाई – आज का इतिहास

आज सुनीता जैन जी का जन्मदिन

👤 सुनीता जैन (जन्म- 13 जुलाई, 1941, अम्बाला) हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार हैं। वे एक कवयित्री के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी हैं। अम्बाला में जन्मी सुनीता जैन ने स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयार्क से अंग्रेज़ी साहित्य में एम. ए. किया था। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ नेब्रास्का से पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त की। शिक्षा और साहित्य का पद्मश्री अलंकरण प्राप्त करने वाली सुनीता जैन, अंग्रेज़ी और हिन्दी में बेहतरीन कविताएँ लिखतीं है। उनके उपन्यास, लघुकथाएँ, रचनात्मक अनुवाद और आलोचनात्मक विश्लेषण पाठकों की भरपूर सराहना अर्जित कर चुके हैं। कई पुरस्कारों और फैलोशिप उनके खाते में दर्ज हैं।

13 जुलाई की ऐतिहासिक घटनाये

🎲 ऑटोमन सेना ने 1534 में उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।

🎲 अलेक्सेई रोमानोव 1645 में अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।

🎲 ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद 1771 को समाप्त हुई।

🎲 कैप्टन जेम्स कुक ने 1772 में दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।

🎲 राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने 1803 में पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया

🎲 हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने 1832 में मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।

🎲 न्यूयार्क में 1863 को सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।

🎲 बर्लिन कांग्रेस ने 1878 में यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।

🎲 बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना 1879 में हुई।

🎲 रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 1882 में 200 लोगों की मौत हो गई।

🎲 स्कॉटलैंड में 1887 को दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।

🎲 मारकोनी ने 1887 में बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।

🎲 बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा 1905 में पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने का सुझाव दिया गया।

🎲 कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र संजीवनी ने 1905 में ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।

🎲 लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल 1908 में शुरु हुआ।

🎲 टोकायाम की खाड़ी में 1918 को जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।

🎲 कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए 1923 को प्रचार के मकसद से Hollywood लिखा गया था।

🎲 जतिन्द्र नाथ दास ने 1929 में ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।

🎲 मैक्सिको मरुस्थल में 1945 को पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।

🎲 इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट ब्रिटिश पार्लियामेंट में 1945 को पारित हुआ।

🎲 अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में 1954 को वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।

🎲 मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा 1971 में दी गई थी।

🎲 हेडिंग्ले में भारत ने 1974 में अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

🎲 आपातकाल के दौरान 1977 में भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।

🎲 ब्राजील ने 1998 में सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।

🎲 अमेरिका और वियतनाम ने 2000 में बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।

🎲 फिजी में 2000 को महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।

🎲 वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी 2001 में चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।

🎲 रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 2004 में साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।

🎲 परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 2006 में सुपुर्द।

🎲 अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने 2008 को राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।

🎲 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 2011 में तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।

Leave a Reply