27/07/2024 5:46 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

केसा रहेगा आपका दिन क्या कहता है आपका राशिफल आइए जानें

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (08-10-2023)

मेष
08-10-2023

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी शुरू की गई योजनाओं से अच्छा लाभ पाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके बाद आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। आपको अपने किसी परिजन की कहा सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें ढील ना करें और उन्हे किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

वृष
08-10-2023

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में आपकी अपने पार्टनर से कोई गर्मा गर्मी हो, तो उसमें आपको अपने संतोष को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मिथुन
08-10-2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से भी नाराज हो सकते हैं। यदि किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी तो वह पूरी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कर्क
08-10-2023

आज आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज अपने लक्ष्य को पाने के बारे में गंभीर विचार करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें। आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी। शरीर में आलस्य बना रहेगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
08-10-2023

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी तारीफ करते नजर आएंगे जिसके बाद आपको तरक्की भी मिल सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपसे किसी ऐसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसको लेकर आप परेशान थे। आप किसी जरूरी जानकारी को लीक ना होने दें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

कन्या
08-10-2023

आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आपको अच्छी राय देंगे। आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

तुला
08-10-2023

आज सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती हैं। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काफी समय से अटके कामों में गति आएगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। अगर बात पैसों की करें तो आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

वृश्चिक
08-10-2023

आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आज आपको अपने बिजनेस में मन के मुताबिक परिणाम ना मिलने से आपको निराशा होगी, जिसके कारण थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है. यदि ऐसा हो, तो नौकरी परामर्श अवश्य लें। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके लिए आप अपने भाई से मदद भी ले सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गेरुआ रंग

—————————————

धनु
08-10-2023

आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मकर
08-10-2023

आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

कुंभ
08-10-2023

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव लेकर आएगा। आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमे कामयाब रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं रखनी है, उसे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मीन
08-10-2023

आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे. साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। साथ ही दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी ।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग

Leave a Reply