27/07/2024 10:05 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

दाड़लाघाट में भारतीय मज़दूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ मंढोढ मंदिर के प्रांगण में

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मज़दूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन मंढोढ देवता मंदिर के प्रांगण में हुआ। इस मौके पर त्रैवार्षिक अधिवेशन भी आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राणा व हिमाचल प्रदेश सीमेंट प्रभारी मंगतराम नेगी ने की। अधिवेशन का शुभारंभ भारतीय मज़दूर संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीमेंट महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि मज़दूरों के साथ किसी भी प्रकार अन्याय या श्रमिक विरोधी नीति प्रबंधन वर्ग द्वारा बनाई गई तो भारतीय मज़दूर संघ कभी भी सहन नहीं करेगा। जिसका भरपूर समर्थन प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राणा ने किया। कहा यदि एक भी मज़दूर को कंपनी नोकरी से निकलती है तो दाड़लाघाट को भारतीय मज़दूर संघ छावनी में बदल देगा लेकिन अन्याय सहन नही होगा। सीमेंट प्रभारी मंगतराम नेगी ने कहा जब मालिक बदलते हैं फिर अनेक प्रकार के नियम में परिवर्तन होता है लेकिन दाड़लाघाट में जो रूपरेखा पूर्व में थी वही रहेगी इसमें किसी प्रकार परिवर्तन सहन नहीं होगा। इससे पूर्व अधिवेधन मे नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ।कार्यकारणी में अध्यक्ष सुरेश कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष टेकचंद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपलाल,महामंत्री नरेश कुमार,सचिव नरेंद्र कुमार,रोशनलाल व अर्जुन सिंह को चुना गया। प्रेस सचिव गोविंद सिंह बिट्टू,कार्यालय सचिव चरणजीत को दायित्व दिया गया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार,सह कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,भूमिचंद,पवन कुमार,उपप्रधान राकेश महाजन,कमल भट्टी,लाभ चैन रौनु को बनाया। कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा,उमादत्त,बलवंत शर्मा,दीप चंद,भुवनेश्वर, शेरसिंह,बलदेव राज,कमलजीत को शामिल किया।

Leave a Reply