27/07/2024 5:03 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.
[adsforwp id="60"]

रामलीला मंच कुनिहार राम लीला के भव्य मंचन को तैयार।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राजदरबार कुनिहार में होने वाली राम लीला के मंचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।1987 से अनवरत राज दरबार परिसर कुनिहार में रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है।
1987 में रविन्द्र शास्त्री जी के निर्देशन में रामलीला का मंचन आरम्भ हुआ था।उस समय कुनिहार के व्यवसायी सतीश मित्तल,स्व०धर्म पाल अरोड़ा,स्व०ओम प्रकाश शर्मा,देवेंद्र शर्मा सहित स्थानीय जनपद के लोगो ने रामलीला मंचन का प्रण लिया था,जिसे साल दर साल बुलंदियों पर पहुंचाने का कार्य आज युवा पीढ़ी करती नजर आती है।पिछले पांच छह वर्षो से रामलीला के युवा प्रधान रिशु राम कार्य को पूरी निष्ठा से निभा रहे है। रामलीला राधा रमन शर्मा,संदीप जोशी के निर्देशन में नए आयाम स्थापित कर रही है।रामलीला के सयोंजक देवेंद्र शर्मा वर्ष 1987 से भगवान राम की सोंगन्ध खा कर पूर्ण समर्पण के साथ नए युवा वर्ग को अपने सनातन से जोड़ते दिखते है,तो वन्ही राम लीला किरदारों में वास्तविकता के रंग भर दर्शकों को भगवान राम की लीला के दीदार करवाने में अक्षरेश शर्मा भी किरदारों के मेकअप में अपना 100 प्रतिशत योगदान देकर मंच की गरिमा में चार चांद लगाते नजर आते है।
लगातार 37वें वर्ष में प्रवेश कर रही कुनिहार की रामलीला 14 अक्टूबर से मंचन के लिये पूर्ण रूप से तैयार है।आशीष द्विवेदी,अजय जोशी,मुकेश शर्मा,अरविंद जोशी सहित युवा पीढ़ी राम लीला के मंचन के लिये नए संकल्प के साथ तैयार है।जिला सोलन में कुनिहार की रामलीला व दशहरा उत्सव का नाम प्रख्यात हो चुका है।रामलीला में जंहा रात्रि में सैंकड़ों दर्शक जंहा अपनी संस्कृति से रूबरू होते है,तो वन्ही दशहरा उत्सव की रौनक दशहरा ग्राउंड में देखते ही बनती है।हजारों लोग जंहा दिन में अनेकों कार्यकर्मो का आनन्द लेते है,तो वन्ही सन्ध्या बेला में रावण दहन का मनोरम दृश्य का आनन्द लेते है।रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में लोगो का भरपूर मनोरंजन होता है।

Leave a Reply