27/07/2024 2:00 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

26 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी जी का जन्मदिन

 

👤 गणेशशंकर विद्यार्थी (जन्म- 26 अक्टूबर, 1890, प्रयाग; मृत्यु- 25 मार्च, 1931) एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही, इसके साथ ही वे एक समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा था। अपनी बेबाकी और अलग अंदाज़से दूसरों के मुँह पर ताला लगाना एक बेहद मुश्किल काम होता है। कलम की ताकत हमेशा से ही तलवार से अधिक रही है और ऐसे कई पत्रकार हैं, जिन्होंने अपनी कलम से सत्ता तक की राह बदल दी। गणेशशंकर विद्यार्थी भी ऐसे ही पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम की ताकत से अंग्रेज़ी शासन की नींव हिला दी थी। गणेशशंकर विद्यार्थी एक ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो कलम और वाणी के साथ-साथ महात्मा गांधी के अहिंसक समर्थकों और क्रांतिकारियों को समान रूप से देश की आज़ादी में सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहे।

26 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये

🌸 फिलाडेल्फिया में 1774 को अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।

🌸 एच.ई. स्मिथ ने 1858 में वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।

🌸 नॉर्वे ने 1905 में स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

🌸 फारस में रजा खान, अहमद शाह ख्वाजा का प्रधानमंत्री 1923 में बन गया।

🌸 महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना 1934 में की।

🌸 कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में 1943 को हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।

🌸 राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर 1947 को सहमत हुए।

🌸 इराक में 1947 को ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।

🌸 संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना 1950 में की।

🌸 विंस्टन चर्चिल 1951 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

🌸 हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नेगी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 1956 में की थी।

🌸 चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन 1969 में मुंबई आये।

🌸 मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात 1975 में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।

🌸 त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से 1976 में आजादी मिली।

🌸 इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन 1980 में मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।

🌸 इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर 1994 में बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।

🌸 उच्चतम न्यायालय ने 1999 में आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

🌸 जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा 2001 में की।

🌸 वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला 2005 में किया।

🌸 इस्रायल में एक मंत्री ने 2006 को भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

🌸 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर 2007 में सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।

🌸 बर्मा में 2012 को हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।

🌸 अफ़ग़ानिस्तान में 2012 को एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।

🌸 उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 2015 को 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

Leave a Reply