27/07/2024 8:35 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कैसा रहेगा जातको के लिए आज का दिन

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (07-11-2023)

मेष
07-11-2023

आज आपको कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी भी नए कार्य की शुरुआत की है तो उसमें आप दिलो जान से कार्य करें। आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और कोई भी निर्णय तुरंत न लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके प्रयासों को पहचानेंगे। अपने सहयोगियों से मन मुटाव होने के आसार हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
07-11-2023

आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अनबन दूर होगी। करोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

मिथुन
07-11-2023

आज का दिन आपके लिए उतम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज सायंकाल के समय आपको शीघ्र वाहनों से के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यर्थ व्यय करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो, वह आपके धन कोष को भी खाली कर सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
07-11-2023

आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। आज अनावश्यक विवादों में न उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक न पहुंचे। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

सिंह
07-11-2023

आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सफेद चंदन रंग

—————————————

कन्या
07-11-2023

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा और आज आप यदि किसी कार्य को करें, तो पूरे करें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह कार्य लटक सकता हैं और आज आप यदि किसी व्यक्ति की मदद के लिए आएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : तोता हरा रंग

—————————————

तुला
07-11-2023

आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। इस तीर्थ से नए अनुभव हासिल होंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। काम का प्रेशर वर्तमान समय में अधिक चल रहा है तो रिफ्रेश करने लिए मनपसंदीदा कार्य कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृश्चिक
07-11-2023

किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें. कारोबारियों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
07-11-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी के लिए जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको रुपए पैसे करने से पहले अपने भाई व अपने पिताजी से सलाह लेनी होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई और नया ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अभी अपनी पुरानी नौकरी में ही रहना होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मकर
07-11-2023

आज लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। धन लाभ होगा। पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको लाभ होने वाला है। किहीं कारणों के चलते दोस्त नाराज हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कुंभ
07-11-2023

आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग

—————————————

मीन
07-11-2023

आज आपका वैवाहिक जीवन आपके लिए आनंदमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, आज उनको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्का होने की उम्मीद है, लेकिन परीक्षा की तैयारियों में उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

Leave a Reply

Advertisement