February 5, 2026 12:19 pm

राजकीय महाविद्यालय अर्की में स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश आरंभ – छात्राओं को उपलब्ध होगी हॉस्टल फैसिलिटी

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की

शहनाज

राजकीय महाविद्यालय अर्की में वर्ष 2024 – 25 के लिए स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस सत्र की विशेषता यह है कि इस वर्ष दूर दराज के क्षेत्र से आने वाली छात्राओं के लिए महाविद्यालय द्वारा हॉस्टल सुविधा भी सामान्य फीस के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी।

वर्तमान समय में राजकीय महाविद्यालय अर्की अपने विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। इस महाविद्यालय में लगभग संपूर्ण विषय का शैक्षणिक स्टाफ उपलब्ध है। विद्यार्थियों की फिटनेस एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर खेल मैदान। जिम की सुविधा के अतिरिक्त एनएसएस , एनसीसी, रोबर रेंजर रोड सेफ्टी क्लब, रेड रिबन क्लब की सुविधाएं भी उपलब्ध है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

प्रवेश प्रक्रिया के आरंभ होने के संबंध में महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि इस उत्कृष्ट महाविद्यालय में सभी संकाओं के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बहुत अच्छा पुस्तकालय है जहां बैठकर विद्यार्थी खाली समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपने विषय से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न खेल एवं क्रीड़ा एवं मंचीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में इस महाविद्यालय में प्रवेश करवाएं जिससे वह सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ ले सकें।

विगत सत्र से इस महाविद्यालय में एम ए इतिहास एवं एम ए अंग्रेजी की कक्षाएं भी आरंभ हो चुकी है । प्रथम सत्र का परिणाम शत-शत रहा तथा सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में प्रथम सत्र की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

Leave a Reply

Advertisement