February 5, 2026 1:59 pm

बाड़ा देव पर गाये प्रदीप के भजन को मिल रहा लोगो का प्यार

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की

हिमाचल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अर्की तहसील में स्थित बाड़ेश्वर महादेव मंन्दिर बाड़ीधार पर आधारित प्रदीप कुमार द्वारा गया भजन “जय हो बाड़ा देवा” को यूट्यूब पर जनता का भरपूर प्यार व स्नेह मिल रहा है

बाड़ीधार मेला-2024 के अवसर पर बाड़ेश्वर महादेव बाड़ीधार(सरयांज) अर्की सोलन हिमाचल पर आधारित भजन जो कि 6 जून को चौंरी (मंझेड) सरयांज से प्रदीप कुमार) रिंकू)रूग(-भलेड) पिपलूघाट सुरजपुर अर्की ने अपनी आवाज में गाया और खुद का लिखा भजन “जय हो बाड़ा देवा” अपने यू ट्यूब चैनल musicwithpradeep पर रिलीज किया है। भजन प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य बाडीधार देव की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को प्रचार प्रसार करना है। साथ ही साथ देव संस्कृति को देश-प्रदेश के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर और विश्व स्तर पर ख्याति दिलाने की दिशा में भी एक कदम है। इस भजन में सगींत और निर्देशन रतन भट्टी (सरयांज) ने दिया है।भजन का फिल्मांकन बाड़ेश्वर महादेव बाड़ीधार मन्दिर परिसर में हुआ है। भजन रिलीज कार्यक्रम से अब तक मिल रहे रूझानों और भजन टीम सदस्यों को मिल रही शुभकामनाओं के आधार पर ये भजन हर भक्तजन तक तेजी से प्रचारित और प्रसारित हो रहा है। हजारों की संख्या में इस के शेयर और लाईक भी आ रहे हैं। सभी भजन को सुन कर भक्तिमय हो गये हैं और इसकी सराहना भी कर रहे हैं। अर्की स्तर पर तो ये भजन अब दिनों दिन लोकप्रिय हो रहा है। भजन टीम बाड़ेश्वर महादेव बाड़ीधार के चरणों में बाड़ेश्वर महादेव जी की महिमा और भक्ति का गुणगान प्रस्तुत करती है। प्रदीप ओर उनकी टीम ने सभी से आग्रह किया है कि उनके चैनल को अवशय सब्सक्राइब करें और लाईक-कमेंट-शेयर भी करना ना भुलें। उन्होंने प्रार्थना भी की की सब पर बाड़ेश्वर महादेव की कृपा बनी रहे। उनके अनुसार बाड़ेश्वर महादेव मन्दिर बाड़ीधार धार्मिक स्थल सोलन जिले का धार्मिक आस्था का प्रतीक है

Leave a Reply

Advertisement