February 5, 2026 1:59 pm

पारनु में कल होगा विशाल दंगल

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

पंचायत पारनु में 13 जून को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। पारनु के लाला स्वर्गीय परस राम कौशल की याद में पारनु के गांव ठेरा के नजदीक 13 जून वीरवार को कौशल परिवार के सदस्य चुगन चंद कौशल,दुर्गा दास कौशल,प्रेम लाल कौशल व कर्मचंद कौशल परिवार की ओर से दंगल का आयोजन करवाया जा रहा है। छिंज आयोजक कर्मचंद कौशल ने बताया कि इसके तहत 12 जून को सवाल और 13 जून को विशाल कुश्ती का आयोजन होगा। सवाल का आयोजन स्वर्गीय लाला परस राम कौशल के घर में होगा। कौशल ने बताया कि इस दंगल में विभिन्न वर्गों की कुश्तियां कराई जाएगी। विजेता और उपविजेता पहलवानों को उचित एवं आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। छिंज आयोजक कर्मचंद कौशल ने समस्त इलाकावासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Advertisement