अर्की आजतक
अर्की
राज्य आपदा प्रबंधन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुफ़टू जिला सोलन में 14 जून को सुबह 11 बजे ” निकासी ड्रिल व लोंगो की संख्या गिनने की क्रिया ” कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। अभ्यास क्रिया के माध्यम से शिक्षण संस्थान में कार्यरत स्टाफ को अपनी भूमिका व उतरदायित्व के उद्देश्य को समझाने तथा विद्यार्थियो को आपातकालीन और प्रभावशाली तत्परता के महत्व के बारे में अवगत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय आपदा प्रबंधन के प्रभारी विवेक शर्मा, सदस्य अभिजीत बादुडी, नरेंद्र कुमार व कमलेश चंदेल शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य स्मृति नेस्टा ने शिक्षकों व विद्यार्थियो का आवाह्न किया कि प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए बुद्धि तत्परता, साहस, आपसी तालमेल व सूझबूझ से आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।





